पिछले कई वर्षों से सलमान खान की सिक्योरिटी में शेरा हर पल बॉलीवुड के सुल्तान के साथ साये की तरह रहते हैं। लंबे अरसे से साथ रह रहे भाईजान के बॉडीगार्ड शेरा हलफिलहाल सुर्खियों में हैं। बता दें कि, उनकी मां के साथ सोसाइटी के एक शख्स ने भद्दी भाषा में बात की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवा दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है और पूरा वाकया बताया है।
Salman Khan: सलमान खान के बॉडीगार्ड की मां प्रीतम कौर के साथ हुई बदसलूकी! पुलिस में दर्ज कराई FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉडीगार्ड शेरा ने उन सोसाइटी मेंबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जहां वह अपने परिवार के साथ पिछले 50 सालों से अधिक समय से रह रहे हैं। शेरा की मां के कहने पर डीएन नगर पुलिस स्टेशन में बिल्डिंग के सेक्रेटरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बता दें कि भाईजान के बॉडीगार्ड अपनी फैमिली के साथ मुंबई के अंधेरी स्थित मनीष नगर में रहते हैं। शेरा की मां प्रीतम कौर जॉली का आरोप है कि वह इस सोसाइटी में लंबे समय से रह रही हैं और यहां उनका खुद का अपार्टमेंट भी है। लेकिन वहां के सदस्य, जिनका नाम जयंतीलाल पटेल ने उनसे साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें बदनाम कर रहे हैं।
प्रीतम कौर की FIR कॉपी में बताया गया है कि जयंतीलाल पटेल ने उनकी छवि खराब करने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है और यह वाकया उनके पति की मौजूदगी में उनकी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की एनुअल जनरल मीटिंग में हुई था। उन्होंने आरोप लगाया है कि जयंतीलाल पटेल ने उन्हें संबोधित करने के लिए अभद्र टिप्पणियां की। सोसाइटी के उस शख्स ने कथित तौर पर प्रीतम कौर से कहा, 'खुद को क्या समझती हो, अभी AGM में देखो तुमको सबके सामने कैसे नंगा करता हूं।'
वहीं, जयंतीलाल लाल ने सोसायटी के सदस्यों को बताया कि शेरा की मां ने सोसायटी के खिलाफ सोसायटी रजिस्ट्रार के पास एक अनुचित शिकायत दर्ज की है। मीडिया से बातचीत करते हुए शेरा ने बताया, 'मम्मी सोसाइटी की चेयरमैन और जयंतीलाल सेक्रेटरी थे। साल 2016 में बिल्डिंग के रोनोवेशन का काम शुरू हुआ था। जयंतीलाल ने कहा था कि काम 60 लाख रुपये में पूरा होगा। अब सेक्रेटरी काम समय पूरा नहीं कर पाया और मां ने 2021 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से सेक्रेटरी मेरी मां से खुन्नस रखने लगा। उसके साथ 13 और लोगों ने मां के खिलाफ रजिस्ट्रार ऑफिस में केस कर दिया। सेक्रेटरी ने मेरी मां पर उंगली उठाना शुरू कर दिया। पहले मुझे लगा ये मैटर सुलझ जाएगा लेकिन और खराब हो गया।'
वहीं, शेरा ने आगे बताया, 'जयंतीलाल ने सोसाइटी के उन सदस्यों के सामने, मेरी मां के बारे में गाली-गलौच करना शुरू कर दिया, जिन्होंने मेरी मां के साथ शिकायत पर साइन किए थे। जब मेरे माता-पिता AGM में शामिल होने के लिए गए तो उसने मेरी मां को गाली देना और धमकाना शुरू कर दिया। आप एक महिला और वरिष्ठ नागरिक के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? मेरी मां ने कहा कि हमें शिकायत दर्ज करनी चाहिए इसलिए हमने आईपीसी की धारा 509 और 500 के तहत डीएन नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की।'
यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने बताई फैमिली प्लानिंग, मां बनने के लिए उठाएंगी यह बड़ा कदम