फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90s Movies: देखना चाहते हैं 90 के दशक का सिनेमा तो, लिस्ट में शामिल करें इन थ्रिलर फिल्मों का नाम

Sun, 22 Oct 2023 08:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Oct 2023 08:05 AM IST
विज्ञापन
Mohra to shahrukh khan Baazigar Sangharsh Gupt These are Evergreen Bollywood Thriller Movies of 90s
90 के दशक की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हर दौर के सिनेमा की कुछ खासियत रही हैं। इसी तरह 90 के दशक में भी कई शानदार फिल्मों ने दस्तक दी। रोमांस से लेकर, कॉमेडी और एक्शन-थ्रिलर तक हर शैली की फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी। आज हम आपको उस दौर की कुछ थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो आज भी सदाबहार हैं। इन्हें देखकर आप रोमांच से भर जाएंगे। इन्हें आप अपनी ओटीटी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें...

Mohra to shahrukh khan Baazigar Sangharsh Gupt These are Evergreen Bollywood Thriller Movies of 90s
फिल्म: बाजीगर - फोटो : सोशल मीडिया

बाजीगर (1993)
शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी अभिनीत 'बाजीगर' का नाम इस लिस्ट में पहले पायदान पर आता है। अगर 90 के दशक की थ्रिलर फिल्मों की बात हो रही है और फिल्म 'बाजीगर' का नाम इसमें नहीं लिया जाए, ऐसा नहीं हो सकता है। 'बाजीगर' एक अलग ही स्तर की फिल्म थी, जिसने 90 के दशक में शाहरुख खान का एक नया रूप दिखाया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी को मारने वाला सीन बताता है कि शाहरुख खान की अदाकारी एक हीरो से विलेन तक सिर्फ 2 सेकंड में ही पहुंच सकती है। 

Mohra to shahrukh khan Baazigar Sangharsh Gupt These are Evergreen Bollywood Thriller Movies of 90s
गुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

गुमराह (1993)
श्रीदेवी और संजय दत्त की गुमराह टॉप थ्रिलर फिल्मों में शुमार है। श्रीदेवी और संजय दत्त की जोड़ी ने इस फिल्म में जो कमाल दिखाया था वो अनोखा था। एक टॉप आर्टिस्ट किस तरह से ड्रग्स स्कैंडल में फंसती है और कैसे उसे विदेश में जेल से बाहर निकाला जाता है ये तो यकीनन कहानी की काबिलियत को दिखाता है। इस फिल्म को टॉप थ्रिलर फिल्मों में से एक माना जाना लाजमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohra to shahrukh khan Baazigar Sangharsh Gupt These are Evergreen Bollywood Thriller Movies of 90s
मोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

मोहरा (1994) 
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 'मोहरा' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' और 'टिप-टिप बरसा पानी' जैसे गाने देने वाली फिल्म को हम एक रोमांटिक फिल्म मान सकते हैं, लेकिन ये फिल्म जितनी खूबी से रोमांटिक से थ्रिलर बनती है वो तारीफ के काबिल है। यकीनन इस फिल्म में जितने भी किरदार हैं उन्हें बखूबी पिरोया गया है। फिल्म का सस्पेंस और कहानी 20 साल के अंतराल में चल रही होती है और नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग ने इस फिल्म में जान डाल दी है। 
Utkarsh Sharma: 'मैं निकला गड्डी लेके' की शूटिंग के दौरान पैर तुड़वा बैठे थे उत्कर्ष, ऐसे शूट हुआ था ट्रैक

विज्ञापन
Mohra to shahrukh khan Baazigar Sangharsh Gupt These are Evergreen Bollywood Thriller Movies of 90s
गुप्त - फोटो : insta

गुप्त: द हिडन ट्रुथ (1997)
फिल्म 'गुप्त: द हिडन ट्रुथ' का नाम भी इस लिस्ट में आता है। 'दुनिया हसीनों का मेला' गाने से शुरू होकर फिल्म गुप्त में जितने ट्विस्ट और टर्न आए हैं वो तो आपको पता ही होंगे। फिल्म 'गुप्त' में आखिर में जब कातिल का पता चलता है तो लोगों को यकीन नहीं होता कि वाकई कहानी को कैसे मोड़ा गया है। फिल्म में बॉबी देओल, काजोल और मनीषा कोइराला का बहुत ही अच्छा रोल है और बाकी सभी एक्टर्स ने इस फिल्म को एक कल्ट क्लासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
Vikrant Massey Interview: टीवी एक्टर को फिल्मवाले बहुत जलील करते हैं, अभिनेता विक्रांत मैसी ने कही दिल की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed