फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: कम उम्र में डायबिटीज के शिकार हुए ये सितारे, लिस्ट में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकार भी शामिल

Sun, 22 Oct 2023 12:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 22 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
These Stars Become Diagnosed With Diabetes At Early Age Samantha Ruth Prabhu Sonam Kapor Fawad Khan
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के सितारे अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। अक्सर वे अपने वर्कआउट से लेकर डायट प्लान तक फैंस के साथ शेयर करते हैं। हालांकि, कई ऐसे बड़े सितारे भी हैं जो वर्षों से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके चलते उन्हें खाने-पीने से लेकर एक्सरसाइज तक का खास ख्याल रखना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम उम्र में इस खतरनाक बीमारी का शिकार बन गए। 


Rajinikanth Lookalike: सोशल मीडिया पर छाया रजनीकांत का हमशक्ल, वीडियो देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

These Stars Become Diagnosed With Diabetes At Early Age Samantha Ruth Prabhu Sonam Kapor Fawad Khan
सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनम कपूर

सोनम कपूर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में वह अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुकी हैं। खूबसूरती और फैशन के मामले में भी सोनम कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम बहुत कम उम्र में डायबिटीज की शिकार हो गई थीं। 17 साल की उम्र में उन्हें इस बारे में पता चला था। वह टाइप 2 डायबिटीज की मरीज हैं।

These Stars Become Diagnosed With Diabetes At Early Age Samantha Ruth Prabhu Sonam Kapor Fawad Khan
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। साउथ के साथ नॉर्थ में उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग हैं। कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं सामंथा को भी डायबिटीज है। साल 2013 में उन्हें अपनी बीमारी की जानकारी मिली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
These Stars Become Diagnosed With Diabetes At Early Age Samantha Ruth Prabhu Sonam Kapor Fawad Khan
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
राणा दग्गुबाती

राणा दग्गुबाती को बाहुबली के लिए जाना जाता है। इस फिल्म से वह देशभर में फेमस हो गए। इसके बाद वह कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ चुके हैं। अभिनेता भी मधुमेह की समस्या से ग्रसित हैं। जानकारी के अनुसार वह डायबिटीज टाइप 1 के मरीज हैं। इस बीमारी का वह डटकर सामना करते हैं। कसरत और हेल्दी खाने से वह खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
These Stars Become Diagnosed With Diabetes At Early Age Samantha Ruth Prabhu Sonam Kapor Fawad Khan
फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फवाद खान

इस लिस्ट में फवाद खान का नाम भी शामिल है। वह पाकिस्तानी एक्टर हैं, लेकिन कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। एक्टिंग के साथ वह अपनी पर्सनैलिटी की वजह से भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। बता दें कि कम उम्र में डायबिटीज ने उन्हें भी अपना शिकार बना लिया था। 17 साल की उम्र में उन्हे अपनी बीमारी के बारे में पता चला था।
Tejas: दिल्ली में हुई 'तेजस' की विशेष स्क्रीनिंग, रक्षा मंत्री के साथ वायु सेना के अधिकारियों ने भी देखी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed