राज कुंद्रा संग अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप पर रिलीज करने के मामले में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का नाम इस केस में सामने आया है तबसे ही वो लगातार खुद को बचाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। अब तक वो कई दलीले पेश कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी गहना वशिष्ठ काफी सक्रिय हैं और वो अक्सर अपने फैंस से लाइव सेशन द्वारा बातचीत करती हैं। बता दें कि राज कुंद्रा के विवाद में घिरने से पहले भी गहना वशिष्ठ कई विवादों में रह चुकी हैं। गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने को लेकर फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।
सोशल मीडिया: गहना वशिष्ठ ने किया लाइव सेशन, फैंस से पूछा- क्या यह अश्लील लग रहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशंसकों से पूछा पोर्न कैटेगरी में रखा जाना चाहिए
इस वीडियो को गहना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में वो लेटी हुईं हैं और प्रशंसकों को कह रही हैं कि वो इस समय न्यूड हैं और उन्हें इसमें कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है। उन्होने प्रशंसकों से ये भी पूछा कि उनकी इस वीडियो में कुछ अश्लील तो नहीं लग रहा है। क्या इस वीडियो को पोर्न कैटेगरी में शामिल करना सही है?
View this post on Instagram
पाखंड की हद पार करने जैसा है
गहना ने आगे इस लाइव सेशन के दौरान प्रशंसकों से बातचीत करते हुए कहा, जब मैंने अभी कुछ नहीं पहना तो मेरे वीडियो को पोर्न कैटेगरी में नहीं रखा गया, फिर मैंने कपड़े पहन कर जो वीडियो बनाए हैं उन्हें क्यों पोर्न कैटेगरी में रखा जा रहा है? उन्होने आगे कहा ये पाखंड(हिप्पोक्रेसी) कि हद पार करने जैसा है।
कपड़े पहनकर वीडियो बनाना पोर्न कैसे हुआ?
इस वीडियो को अपलोड करने के साथ-साथ गहना वशिष्ठ के अपने कैप्शन में लिखा, ‘बिना कपड़ों के लाइव। मैंने ये वीडियो बिना कपड़े पहने बनाई लेकिन कोई ये नहीं कह रहा ये पोर्न है, फिर जब मैं कपड़े पहनकर वीडियो बना रही हूं तो उसे पोर्न कहा जा रहा है। गहना के इस लाइव सेशन पर लोगों कि अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई। किसी ने अभिनेत्री का सपोर्ट किया तो किसी ने ये उनका ड्रामा बताया।
गहना वशिष्ठ के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज
राज कुंद्रा मामले में गहना वशिष्ठ के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई थी। अभिनेत्री ने इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ शिकायत इसलिए दर्ज हुई क्योंकि उन्होने राज कुंद्रा का समर्थन किया। उन्होने कहा उन्हें इस केस में फंसाया जा रहा है। बता दें कि राज कुंद्रा को कोर्ट के आदेश के बाद 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेजा गया था।