सब्सक्राइब करें

वीडियो: 'सॉरी अम्मा अब्बा, नाक काट दी मैंने', सारा ने क्यों सैफ अली खान और अमृता सिंह से मांगी माफी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 04 Aug 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan suffers an injury says Naak kaat di maine to Saif Ali Khan and Amrita Singh
सारा अली खान - फोटो : Instagram

फिल्म जगत में बहुत ही कम समय में नवाब खानदान की बेटी सारा अली खान ने अपनी एक अलग पहचान और खास जगह बना ली है। सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से अपना करियर शुरू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा सकी, लेकिन सारा लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में जरूर कामयाब हुईं। फिल्मों की तरह ही सोशल मीडिया पर भी सारा काफी सक्रिय हैं और वो वहां भी अपने जोक्स और अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने से बिल्कुल नहीं चूकतीं। एक बार फिर सारा सुर्खियों में आ गई हैं। 

दरअसल, हाल ही में सारा ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ साथ सारा ने अपने मम्मी पापा यानी सैफ अली खान और अमृता सिंह से माफी भी मांगी है। इतना ही नहीं, सारा ने यह तक भी कह दिया कि नाक काट दी मैंने। क्या है ये पूरा मामला? आइए जानते हैं आखिर सारा ने ऐसा किया क्या है जो उन्हें अपने मम्मी पापा से माफी मांगनी पड़ रही है।

Trending Videos
Sara Ali Khan suffers an injury says Naak kaat di maine to Saif Ali Khan and Amrita Singh
सारा अली खान, सैफ अली खान, अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, सारा अली खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनकी नाक पर चोट लगी दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए सारा ने लिखा, 'सॉरी अम्मा, अब्बा और इग्गी। नाक काट दी मैंने।' सारा का ये वीडियो और इसके साथ लिखा अजीबो-गरीब कैप्शन देखकर फैंस वाकई आश्चर्य में हैं। नाक कटने से सारा का तात्पर्य था कि उनकी नाक पर चोट लग गई है। इस बात को सारा ने अपने मजेदार अंदाज में ही बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan suffers an injury says Naak kaat di maine to Saif Ali Khan and Amrita Singh
सारा अली खान, अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा ने पहले तो नाक को ढक रखा है और कुछ ही सेकेंड बाद जब वो नाक पर रखा कॉटन हटाती हैं तो दिखाई देता है कि उनकी नाक पर चोट लगी है। जिससे काफी खून भी बह रहा है। सारा का यह वीडियो मजेदार तो है लेकिन कुछ फैंस ने उनके लिए चिंता भी जाहिर की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

Sara Ali Khan suffers an injury says Naak kaat di maine to Saif Ali Khan and Amrita Singh
सारा अली खान - फोटो : instagram

गौरतलब है कि सारा अली खान सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वो जो भी पोस्ट इंस्टाग्राम पर डालती हैं वह तुरंत ही वायरल होने लगती है। इंस्टाग्राम पर सारा अली खान के 33 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं और हर दिन के साथ वो लगातार बढ़ ही रहे हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan suffers an injury says Naak kaat di maine to Saif Ali Khan and Amrita Singh
धनुष, अक्षय कुमार और सारा अली खान - फोटो : instagram

साल 2018 में सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में वो सुशांत सिंह के साथ नजर आईं थीं। इसके अलावा सारा अली खान ने इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन संग काम किया था। सारा अली खान की आगामी फिल्मों की बात करें तो जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार और साउथ अभिनेता धनुष के साथ काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed