{"_id":"610a1589dabd790d804817a0","slug":"remembering-kishore-kumar-on-his-birth-anniversary-know-some-facts-of-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिवस: महिलाओं की आवाज में भी गा लेते थे किशोर कुमार, मधुबाला के प्यार में इस्लाम कबूल कर बने करीम अब्दुल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिवस: महिलाओं की आवाज में भी गा लेते थे किशोर कुमार, मधुबाला के प्यार में इस्लाम कबूल कर बने करीम अब्दुल
किशोर कुमार को जितनी महारथ अभिनय में हासिल थी उतनी ही अच्छी आवाज के भी वो धनी थे। उनके गाए हुए नगमे आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज किशोर दा का जन्मदिन है। मध्यप्रदेश में जन्मे किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। बॉलीवुड में कई सिंगर्स आए और गए लेकिन किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है। साल 1946 में आई फिल्म शिकारी में पहली बार किशोर कुमार ने अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके भाई अशोक कुमार भी थे।
जिनके लिए गाया वो हो गए अमर
हिंदी गानों के अलावा किशोर कुमार ने बंगाली और तमिल भाषाओं में भी कई ब्लॉकबस्टर हिट गानें दिए। किशोर कुमार ने जिन हीरो के लिए गाया, वो अमर हो गए। अब इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि किशोर कुमार क्या थे। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 7
मधुबाला और किशोर कुमार
- फोटो : Twitter
वैसे तो किशोर कुमार के कई किस्से हैं लेकिन मधुबाला संग उनका रिश्ता कुछ खास था। खास इसलिए क्योंकि मधुबाला से जिस वक्त किशोर कुमार को प्यार हुआ वो दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। लेकिन प्यार पर किसका जोर चलता है। मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने इस्लाम कुबूल कर लिया था। मुस्लिम होने के बाद किशोर कुमार ने अपना नाम करीम अब्दुल रख लिया था।
3 of 7
kishore kumar second wife madhubala
किशोर कुमार जब मधुबाला के इश्क में गिरफ्त हुए उस वक्त वो शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी रोमा से उनके रिश्ते तल्ख हो चले थे। इधर प्यार में चोट खाईं मधुबाला को भी किसी ऐसे शख्स का इंतजार था जो उनसे प्यार करे। उनकी परवाह करे। दोनों ने 1960 में शादी कर ली। शादी से पहले भी किशोर कुमार को मधुबाला की बीमारी के बारे में पता था। 27 साल की मधुबाला के दिल में छेद पाया गया था। वो बीमार रहने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Madhubala, kishore kumar
- फोटो : Social Media
किशोर कुमार मधुबाला को इलाज के लिए लंदन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब देते हुए कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा मधुबाला एक से दो साल ही जी पाएंगी। हालांकि डॉक्टरों के हाथ खड़े करने के बाद भी नौ साल तक मधुबाला जीवित रहीं लेकिन जीवन के आखिरी नौ साल उन्होंने बेहद एकाकी में गुजारे। किशोर कुमार और मधुबाला की शादी 10 साल चली।
विज्ञापन
5 of 7
किशोर कुमार
मधुबाला के बाद किशोर कुमार ने योगिता बाली और लीना चंदावरकर से शादी की। आपको जानकर हैरानी होगी कि किशोर दा महिलाओं की आवाज में भी गाना गा लेते थे। एक लड़की भीगी भागी सी में किशोर ने लड़की की आवाज में गाना गाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।