राज कुंद्रा बीते कई दिनों से अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ रही हैं और लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में राज के परिवार के साथ साथ उनसे जुड़े लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं। सभी की नजरें राज और शिल्पा के परिवार पर टिकी हैं। किसी की छोटी सी हरकत भी लाइमलाइट में आ जाती है। हाल ही में शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसी बीच शिल्पा और राज के बेटे वियान कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ खुशी के पलों को साझा किया है। वियान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
कुछ पल खुशी के: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बेटे वियान ने शिल्पा शेट्टी के साथ साझा किए प्यार भरे लम्हें
बता दें, वियान के पोस्ट के साथ कोई कैप्शन नहीं है। वियान ने स्टोरी स्टेटस में वही स्टेटमेंट भी लगाया है जो उनकी मां शिल्पा शेट्टी ने लिखा था। शिल्पा ने अपने एक पोस्ट में यह गुजारिश की थी कि उनके बच्चों के लिए ही उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। शिल्पा के इस लंबे पोस्ट के बाद ही वियान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये कुछ तस्वीरें नजर आई हैं। इन तस्वीरों पर शिल्पा के फैंस और तमाम सिलेब्रिटीज प्यार लुटा रहे हैं।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने पति की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले पर अपना बयान दिया है। उन्होंने एक लंबे से पोस्ट में अपने दिल की कई सारी बातें लिखी थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था और कानून पर पूरा भरोसा है। पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा और उनके परिवार को जमकर ट्रोल किया जा रहा है ऐसे में अब कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शिल्पा के समर्थन में आगे आ रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं।
शिल्पा ने मीडिया ट्रायल के खिलाफ अपनी बातें रखते हुए कहा था, 'बीते कुछ दिन हर तरह से मेरे लिए बेहद चैलेंजिंग रहे हैं। बहुत सारे आरोप लगाए जा रहे हैं। बहुत सारे अफवाहें फैली हुई हैं। मीडिया और कुछ लोगों द्वारा मुझ पर ढेरों अवांछित आरोप लगाए गए। मुझ पर ही नहीं मेरे परिवार पर भी कई सवाल खड़े किए गए और ट्रोल किया गया। लेकिन मेरा स्टैंड साफ है। मैंने इस मामले में न तो अब तक कुछा है और न ही आगे कहूंगी। मैं आगे भी इस मामले में चुप्पी साधे रखूंगी क्योंकि यह मामला फिलहाल कोर्ट में है और इसलिए मेरी तरफ से झूठे बयान कोट करना बंद करें।'
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान राज कुंद्रा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वियान भी अपने माता- पिता, बहन और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। परिवार के साथ वियान के कई खूबसूरत पलों की तस्वीरें मौजूद हैं। वियान के इस अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स हैं।