सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: किशोर कुमार ने की थीं चार शादियां, एक हीरोइन अब है मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 04 Aug 2021 07:35 AM IST
विज्ञापन
Kishore Kumar Birthday unknown facts of legendary singer and actor personal life
kishore kumar - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार का 4 अगस्त को  जन्मदिन है। किशोर कुमार ने लगभग 1500 फिल्मों में गाने गए। आज भी उनके गानों को लोग बड़े चाव से सुनते हैं। एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ किशोर कुमार एक लेखक, फिल्म निर्माता और स्क्रीनराइटर भी थे। लेकिन अपनी प्रोफेशनल जिंदगी की तरह ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। किशोर कुमार के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको इस आर्टिकल में  उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे।



मध्यप्रदेश में हुआ था जन्म

किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार था। लेकिन उन्हें उनके स्क्रीन के नाम किशोर कुमार से ही पहचान मिली। किशोर कुमार अपनी निजी जिंदगी में बहुत ही मस्तमौला किस्म के इंसान थे और साथ ही अभिन्न प्रतिभा के धनी थे। आज भले ही किशोर कुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें  हमेशा जिंदा है।

Trending Videos
Kishore Kumar Birthday unknown facts of legendary singer and actor personal life
किशोर कुमार - फोटो : social media

किशोर कुमार ने की चार शादियां

भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार किशोर कुमार की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी सफल रही उनकी निजी जिंदगी में उतनी ही उथल-पुथल रही। किशोर कुमार ने टोटल चार शादियां की थीं। उनकी चौथी शादी लीला चंद्रावरकर से हुई थी। बता दें कि किशोर कुमार अपनी चौथी पत्नी लीला चंद्रावरकर से लगभग 20 साल बड़े थे। चौथी शादी के वक्त उनकी उम्र 51 वर्ष थी। दोनों की मुलाकात 'प्यार अजनबी है' के सेट पर हुई थी। उनकी पहली शादी रुमा घोष दूसरी शादी मधुबाला, तीसरी शादी योगिता बाली और चौथी शादी  लीला चंद्रावरकर से हुई थी। किशोर कुमार से अलग होने के बाद योगिता बाली ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kishore Kumar Birthday unknown facts of legendary singer and actor personal life
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कभी नहीं ली संगीत की शिक्षा

किशोर कुमार ने फिल्मों से जुड़ने से पहले भी कभी भी संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली थी। किशोर कुमार ने अपने करियर में सभी भाषाओं को मिलाकर 1500 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार ने एक खास मीडिया बातचीत में बताया था कि किशोर कुमार बचपन में बेहद बेसुरे थे। अशोक कुमार के अनुसार  किशोर कुमार की आवाज किसी फटे हुए बांस की जैसी थी, लेकिन फिल्म जगत में किशोर कुमार ने अपनी जो जगह बनाई उसके बाद इस चीज पर यकीन करना वाकई मुश्किल है।

Kishore Kumar Birthday unknown facts of legendary singer and actor personal life
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

भाई के 76वें जन्मदिन पर हुआ था निधन

किशोर कुमार अभिनेता अशोक कुमार के छोटे भाई थे। किशोर कुमार का निधन बड़े भाई अशोक कुमार के 76वें जन्मदिन पर हुआ था। कहा जाता है कि किशोर कुमार को फिल्म जगत में लाने वाले उनके बड़े भाई ही थे। सिर्फ 57 वर्ष की उम्र में किशोर कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। कहा जाता है कि किशोर कुमार अपने भाई से अधिक पैसे कमाना चाहते थे और उनका ये सपना पूरा हुआ क्योंकि किशोर कुमार 70 और 80 के दशक के सबसे महंगे सिंगर थे।

विज्ञापन
Kishore Kumar Birthday unknown facts of legendary singer and actor personal life
kishore kumar - फोटो : file photo

अंग्रेजी गानों के शौकीन थे किशोर कुमार

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने एक मीडिया बातचीत के दौरान बताया था कि उनके पिता अंग्रेजी गानों के बहुत शौकीन थे। उन्होने कहा 'किशोर जी को अंग्रेजी 'क्लासिक' फिल्में देखने का शौक था। एक बार तो अमेरिका से वो ढेर सारी 'वेस्टर्न' फिल्मों की कैसेट ले आए’। इसके अलावा अगर वो किसी सिंगर के सबसे बड़े प्रशंसक थे तो वो थे केएल सहगल। किशोर कुमार हमेशा से उनकी तरफ सर्वश्रेष्ठ सिंगर बनना चाहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed