{"_id":"61092f9905fc7d4906511a70","slug":"arbaaz-khan-birthday-special-interesting-facts-about-actor-producer-director","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 'दबंग' ने बदल दी थी अरबाज खान की जिंदगी, मलाइका संग टूटी थी 18 साल की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: 'दबंग' ने बदल दी थी अरबाज खान की जिंदगी, मलाइका संग टूटी थी 18 साल की शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
4 अगस्त 1967 को जन्में अरबाज खान इस साल अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरबाज फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक हैं। अरबाज को फिल्मों में भाई सलमान खान जितनी सफलता नहीं मिली लेकिन एक निर्माता और निर्देशक के तौर पर उन्होंने अपनी दमदार पहचान बनाई। अरबाज ने फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स काफी अच्छे किए हैं। 'दरार' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अरबाज खान ने निगेटिव और सपोर्टिंग रोल में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उन्हें फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में काफी पसंद किया गया था।
जानें अरबाज खान के बारे में ये खास बातें
हालांकि फिल्म में मुख्य रोल में सलमान खान थे लेकिन अरबाज ने काजोल के बड़े भाई के रोल में अपने अभिनय से फैंस को प्रभावित कर दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग रोल अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। पर्दे पर उन्होंने कई बार सलमान के भाई का किरदार निभाया। करियर से लेकर शादी और फिर तलाक तक अरबाज हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
अरबाज खान
- फोटो : Instagram-@arbaazkhanofficial
अरबाज खान ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें कभी वो स्टारडम हासिल नहीं हुआ जो उनके भाई सलमान के पास है। हालांकि इन सारी बातों के बावजूद सलमान सोहेल और अरबाज में बहुत प्रेम है। तीनो भाई जहां भी साथ जाते हैं वहां मस्ती तिगुनी हो जाती है। अरबाज के करियर का टर्निगं प्वाइंट बनी थी फिल्म 'दबंग' जिसमें उन्होंने रोल भी प्ले किया था और साथ ही फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। इसके बाद उन्होंने अपना खुद को प्रोडक्शन हाउस खोला अरबाज खान प्रोडक्शन। इसके बैनर तले 'दबंग 2' का निर्माण हुआ और ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई।
3 of 5
अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिआ
अरबाज टीवी शोज का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने लॉफ्टर शो 'कॉमेडी सर्कस' में जज की कुर्सी संभाली तो वहीं सोनी टीवी के शो 'पॉवर कपल' में वो मलाइका संग नजर आए थे। इन दिनों अरबाज अपने शो पिंच को लेकर भी चर्चा में हैं। उनके इस चैट शो को काफी पसंद किया जाता है। इस शो का पहला सीजन काफी सफल रहा था वहीं दूसरे सीजन की भी काफी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे। उन्होंने मलाइका अरोड़ा से 12 दिसंबर 1998 में शादी की थी। कॉफी एड शूट से शुरू हुई दोनों की मुलाकात डेटिंग तक पहुंच गई थीं और पांच साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। उनका एक बेटा भी है अरहान । हालांकि अरबाज और मलाइका की शादी काफी सालों बाद टूट गई।
विज्ञापन
5 of 5
अरबाज खान और जॉर्जिया आंद्रियानी
अरबाज और मलाइका के तलाक की असली वजह क्या थी ये आज तक किसी को पता नहीं चला। साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे और इनके तलाक ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। हालांकि दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म कर देना ही सही समझा और फिर अलग हो गए। इन दिनों मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं तो वहीं अरबाज का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी से जुड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।