सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सागरिका सुमन का दावा: अश्लील फिल्मों के लिए इतने रुपये लेती थीं 'नैंसी भाभी', बोलीं- इन्हें पीड़िता ना समझें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 04 Aug 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Raj kundra case sagarika suman claims that actors and actress like nancy bhabhi charges lakhs and crores for adult films
सागरिका, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोपी राज कुंद्रा के बैंक अकाउंट पर भी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच पैनी नजर बनाए हुए है। इस मामले में सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं बल्कि जितने भी आरोपी है उनके बैंक खातों की जांच की जा रही है। वहीं अब तक एक दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट्स को फ्रीज किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म रैकेट से करोड़ों की कमाई की है।



सागरिक ने अश्लील फिल्म के कलाकारों की कमाई पर किया खुलासा

एक व्हाट्सएप चैट में ये भी खुलासा हुआ था कि उन्होंने करोड़ों रुपये में अश्लील फिल्में बेचने की डील की थी साथ ही कंपनी के लिए 2023 तक एक गोल भी सेट किया था। वहीं हाल ही में सागरिका शोना सुमन ने खुलासा किया है कि इन फिल्मों से सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं बल्कि फिल्मों की शूटिंग से अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भी करोड़ो रुपये की कमाई की है। बता दें कि सागरिका शोना सुमन को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए समन जारी किए है।

Trending Videos
Raj kundra case sagarika suman claims that actors and actress like nancy bhabhi charges lakhs and crores for adult films
सागरिका शोना, राज कुंद्रा - फोटो : Social Media

हाल ही में अभिनेत्री ने एक बयान जारी कर इन अश्लील फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों की कमाई को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है। सागरिका का दावा है कि जिस नंदिता दत्ता उर्फ 'नैंसी भाभी' को पुलिस ने कोलकाता में कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया है वो हर महीने इन फिल्मों से 30-35 लाख रुपये तक की कमाई कर रही थीं। सागरिका ने ये भी कहा कि पोर्न वीडियोज से लेकर ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाले शोज और वीडियो क्लिप्स के जरिए नंदिता दत्ता ने एक साल में 5 करोड़ रुपये तक की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kundra case sagarika suman claims that actors and actress like nancy bhabhi charges lakhs and crores for adult films
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

सागरिका ने आगे कहा कि, 'नंदिता दत्ता, टीना नंदी, जोया राठौर जैसी सभी अभिनेत्रियां इन अश्लील फिल्मों के जरिए लाखों रुपये कमाती थीं। इन सभी की कमाई सालाना 2 करोड़ से पांच करोड़ रुपये की थी'। सागरिका ने पुलिस से अपील की है कि इन अभिनेत्रियों को पीड़िता समझने की भूल ना करें।

Raj kundra case sagarika suman claims that actors and actress like nancy bhabhi charges lakhs and crores for adult films
सागरिका शोना सुमन - फोटो : screenshot from youtube

अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा कि, 'बीते 2-3 साल में इन अभिनेत्रियों ने सैकड़ों पोर्न फिल्म्स में काम किया है। ये फिल्में अलग अलग ओटीटी एप्स पर रिलीज हुई हैं। लॉकडाउन में जब सबका कारोबार बंद था उसके बाद भी पोर्न फिल्मों का ये बाजार खूब तरक्की कर रहा था। उन्होंने कहा कि मड आईलैड में बंगले के इन फिल्मों की शूटिंग होती थी। एक वीडियो को शूट करने में 6 घंटे का वक्त लगता था'।

विज्ञापन
Raj kundra case sagarika suman claims that actors and actress like nancy bhabhi charges lakhs and crores for adult films
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सागरिका ने कहा, 'ये पोर्न स्टार्स हैं। इन लोगों ने हर महीने 15 लाख से 25 लाख रुपये तक की कमाई की है। टीना नंदी और सोनिया माहेश्वरी जैसे अभिनेत्री 6 घंटे की पोर्न फिल्म की शूटिंग के लिए 60-90 हजार रुपये तक चार्ज करती हैं। इस शूटिंग के दौरान सेक्स सीन भी फिल्माए जाते हैं। सागरिका ने ये भी कहा कि इन एक्ट्रेसेज की कमाई सिर्फ पोर्न फिल्में नहीं थीं। ये अलग अलग ओटीटी एप के लिए लाइव स्ट्रीमिंग शोज करती थीं। प्राइवेट ऑनलाइन सेक्स शोज होते थे जिसके लिए यूजर्स एप का सब्सक्रिप्शन लेते थे'। बता दें कि सागरिका सुमन उन लोगों में से हैं जिन्होंने राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्मों को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए थे।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed