फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: अभिनेत्री जोया राठौर का खुलासा, बड़ा ब्रेक देने के बहाने मांगा था अश्लील ऑडिशन

Sun, 01 Aug 2021 11:25 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 01 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Raj kundra case zoya rathore reveals umesh kamat wanted her audition for app
राज कुंद्रा-जोया राठौर - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा का मामला हर दिन के साथ और उलझता जा रहा है। इस केस को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक कई मॉडल्स ने सामने आकर इस मामले में अपना बयान दिया है। राज कुंद्रा पर कई आरोप लग रहे हैं। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी कहे जा रहे उमेश कामत पर हर दिन नए आरोप लग रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के बाद अब टीवी अभिनेत्री जोया राठौर ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए कई खुलासे किए।



राज कुंद्रा के सहयोगी ने मांगा था अश्लील ऑडिशन
 
टीवी अभिनेत्री जोया ने ‘हॉटशॉट’ एप वीडियो को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि वो राज कुंद्रा को डाइरेक्ट नहीं जानती हैं, लेकिन उनके सैट उमेश कामत ने उन्हें हॉटशाट्स ऐप के लिए अश्लील ऑडिशन देने के लिए कहा था। लेकिन जोया ने ऐसा करने से साफ-साफ इंकार कर दिया। उन्होने कहा ना तो मैं राज कुंद्रा से कभी मिली हूं और न ही उनसे मेरी कभी कोई बात हुई है। हां उनके ऑफिस में काम करने वाले उमेश कामत को मैं जरूर जानती हूं।

Raj kundra case zoya rathore reveals umesh kamat wanted her audition for app
राज कुंद्रा-जोया राठौर - फोटो : राज कुंद्रा-जोया राठौर

बड़ा ब्रेक दिलाने के बहाने मांगा ऑडिशन
 
जोया ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए कहा, ‘राज कुंद्रा से मेरा किसी भी तरह से संपर्क नहीं हुआ है। हालांकि उनके ऑफिस से उमेश कामत का मुझे फोन आया था। उन्होने मुझे बताया कि वह हॉटशॉट एप संभाल रहे हैं और मुझे बड़ा ब्रेक देना चाहते हैं’। जोया ने कहा कि उन्होने मुझसे कहा कि मुझे वीडियो कॉल पर एक न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा था, लेकिन मैंने इसके लिए साफ-साफ इंकार कर दिया।

Raj kundra case zoya rathore reveals umesh kamat wanted her audition for app
राज कुंद्रा-जोया राठौर - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगापुर से भी आया था कॉल

जोया ने खास बातचीत में बताया कि उमेश कामत का फोन उन्हें राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से सिर्फ दो दिन पहले आया था। इसके बाद उन्हें सिंगापुर से भी एक रॉय नामक व्यक्ति का फोन आया जिसने उनसे एक न्यूड ऑडिशन मांगा। जोया ने कहा कि उमेश कामत की तरह उस शख्स ने भी खुद को हॉटशॉट एप का नाम लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kundra case zoya rathore reveals umesh kamat wanted her audition for app
जोया राठौर - फोटो : सोशल मीडिया

पॉर्न इंडस्ट्री को बॉलीवुड जितना करना चाहते थे राज कुंद्रा

जोया ने कहा हर कोई राज कुंद्रा की अच्छी छवि दिखाता था और बॉलीवुड में कनेक्शन बताकर उन्हें बड़ा बिजनेसमैन दिखाते थे। जोया ने मीडिया चैनल से बातचीत में कहा, ‘मुझे इन लोगों का असली गेम नहीं पता था। मैंने ये तो सुना था कि राज कुंद्रा पोर्न इंडस्ट्री को बॉलीवुड जितना बड़ा कर देना चाहते थे। हम कलाकार इस तरह के खेलों में सिर्फ प्यादे होते हैं और मेरे जैसे लोगों पर पोर्न स्टार का ठप्पा लोग लगा देते हैं।

विज्ञापन
Raj kundra case zoya rathore reveals umesh kamat wanted her audition for app

लड़कों के साथ भी कि जाती है ऐसी हरकत

जोया ने मीडिया चैनल से इस खास बातचीत में आगे कहा कि इरॉटिक फिल्में बनाने वाली इंडस्ट्री में लड़कों का भी शोषण किया जाता है। उन्होंने कहा, 'इस काम में लड़कों के साथ भी अश्लील हरकते की जाती हैं। जो लोग अपनी बॉडी दिखाने में सहज होते हैं उन्हें आसानी से काम मिल जाता है। लेकिन कुछ ऐसे लड़के भी हैं जो थिअटर से आते हैं, अच्छे ऐक्टर हैं और कुछ सीरियलों में भी काम कर चुके हैं, इसके बावजूद उनसे भी ये कहा जाता है कि अगर उन्होंने अश्लील फिल्म नहीं की तो तो उन्हें काम नहीं मिलेगा। फोन पर लड़कों को नॉर्मल ऑडिशन देने के लिए बुलाया जाता है और रोजाना 5 हजार रुपये देने का वादा किया जाता है। मगर जब वे लोग सेट पर आते हैं लेकिन जब वो वहां पहुंचते हैं तो नजारा ही कुछ अलग होता है। नागपुर की रहने वाली जोया साल 2004 में बीपीओ की जॉब करने के लिए मुंबई आई थीं। उन्होंने टीवी में 'सौभाग्यवती भव', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'फीयर फाइल्स' जैसे शोज में काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed