फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: कभी आईपीएल में सट्टेबाजी तो कभी 24 लाख का फ्रॉड, विवादों से भरी रही है राज कुंद्रा की जिंदगी

Tue, 20 Jul 2021 07:51 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 20 Jul 2021 07:51 AM IST
विज्ञापन
raj kundra controversy IPL betting to 24 lakh fraud case here Shilpa Shetty husband Raj Kundra controversies
राज कुंद्रा - फोटो : instagram/rajkundra9

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब सोमवार यानी 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। पहले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। ब्रांच ने काफी घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया है। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। यूं तो राज शिल्पा से शादी से पहले इतने चर्चित नहीं थे, लेकिन फिर भी उनके विवाद कहीं से भी कम नहीं रहे हैं। फिर चाहे राज का होम शॉपिंग चैनल विवाद हो या फी उनकी रंगीन लाइफ स्टाइल या शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के धोखाधड़ी के मामले जिसमें 24 लाख के फ्रॉड के कारण आईआईआर दर्ज की गई थी।



सभी मामले राज से जुड़े हुए थे। वह अक्सर किसी न किसी तरह से विवादों में रहते हैं। राज कुंद्रा का जन्म 9 सितंबर 1975 को लंदन में हुआ था। राज मूल रूप से तो भारतीय हैं लेकिन उन्हें ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त है। राज एक जाने- माने बिजनेसमैन हैं। 

raj kundra controversy IPL betting to 24 lakh fraud case here Shilpa Shetty husband Raj Kundra controversies
पूनम पांडे, शिल्पा औऱ राज - फोटो : Instagram

पूनम पांडे ने केस किया था धोखाधड़ी का

इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। पूनम ने बताया कि उन्होंने राज और सौरभ की कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ एक सौदा किया था। यह कॉन्ट्रैक्ट बहुत ही कम समय के लिए था। राज की कंपनी पूनम के एप्लीकेशन का काम देखती थी। जब पूनम को इस कॉन्ट्रैक्ट में कुछ धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने राज के साथ वह सौदा तोड़ दिया।  हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। 

raj kundra controversy IPL betting to 24 lakh fraud case here Shilpa Shetty husband Raj Kundra controversies
राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा के सबसे चर्चित विवादों में से एक है IPL विवाद

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स टीम के सह-मालिक थे। बिजनेसमैन राज कुंद्रा आईपीएल में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी को लेकर लंबे समय तक शक के घेरे में रहे। लोढ़ा समिति ने उन्हें भी सट्टेबाजी का दोषी पाया गया था और उन्हें भी कभी क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेने का आदेश सुनाया गया था। राजस्थान रॉयल्स को भी 2 साल का बैन झेलना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
raj kundra controversy IPL betting to 24 lakh fraud case here Shilpa Shetty husband Raj Kundra controversies
राजकुंद्रा-शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram
बिटक्वाइन स्कैम

राज कुंद्रा का नाम बिटक्वाइन से जुड़ा हुआ है। पुणे पुलिस की क्राइम सेल और ईडी की जांच में खबर सामने आई थी कि राज कुंद्रा समेत बॉलीवुड के कई अन्य सितारे इस तरह की स्कीम को प्रमोट कर रहे थे। अमित भारद्वाज ने gatbitcoin.com की वेबसाइट बनाकर कई लोगों को करोड़ों रुपये का चूना गया लगाया था। इस घोटाले की रकम 2000 करोड़ रुपए तक आंकी गई थी।

विज्ञापन
raj kundra controversy IPL betting to 24 lakh fraud case here Shilpa Shetty husband Raj Kundra controversies
राज कुंद्रा और कविता - फोटो : सोशल मीडिया

एक्स वाइफ के कैरेक्टर पर सवाल उठाया था
अभी हाल ही में राज ने अपनी पहली शादी को लेकर कई खुलासे किए और अपनी शादी के टूटने का कारण भी खुलकर बताया। राज ने कहा कि कविता का किसी और के साथ अफेयर था इसलिए उनके रिश्ते में खटास आनी शुरू हुई ना कि शिल्पा की वजह से। इतना ही नहीं, राज आगे साफ-साफ बताते हैं कि शिल्पा ने यह सब बातें सामने लाने के लिए मना किया है लेकिन अब वो चुप नहीं रहना चाहते। राज कुंद्रा ने इंटरव्यू में बताया कि कविता का उनकी बहन के पति वंश के साथ अफेयर था और राज की मां ने कई बार उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed