अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। बिजनेसमैन पर लगे आरोपों के बाद से ही शिल्पा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री राज कुंद्रा के साथ कई कंपनियों में बिजनेस पार्टनर भी हैं। शिल्पा शेट्टी के नाम पर 23 कंपनियां हैं और उनके पति नौ कंपनियों के मालिक हैं। खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका फिल्मी करियर हिट रहा है। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। गौरतलब है कि राज पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी भी खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में। बता दें कि राज कुंद्रा लंदन में भारतीय मूल के एक बड़े व्यापारी हैं। 2004 में उन्होंने ब्रिटेन के 198 सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया था। खैर बात करते हैं उनकी पहली पत्नी की।
प्रोफाइल: अमीर बिजनेसमैन की बेटी हैं राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता, प्रेग्नेंसी के दौरान पति का शिल्पा शेट्टी से चला था अफेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, राज कुंद्रा ने पहली शादी कविता कुंद्रा से की थी, लेकिन उन्होंने कविता से 2006 में आपसी कलह के चलते तलाक ले लिया था। बताया जाता है कि इसके बाद कविता ने शिल्पा पर कई गंभीर आरोप लगाए। राज और कविता कुंद्रा की एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कविता ने साफ-साफ शिल्पा शेट्टी को अपने तालाक का दोषी बताया। राज और शिल्पा पहले बिजनेस पार्टनर बने और वहां से इस कहानी ने प्यार का मोड़ ले लिया।
राज ने सबसे पहले शिल्पा को एक परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन में मदद की थी। इसी दौरान दोनों मीडिया की नजरों में आ गए और इनकी लव स्टोरी सुर्खियां बटोरने लगीं। वहीं, शिल्पा की मां ने भी शिल्पा पर शादी के लिए दवाब डालना शुरू कर दिया। इसके बाद से दोनों आपस में ज्यादा घुलने-मिलने लगे। कहा जाता है कि जिस समय राज कुंद्रा शिल्पा के साथ इश्क लड़ा रहे थे, उस समय उनकी पत्नी कविता गर्भवती थीं। कविता की डिलीवरी होने के बाद राज कुंद्रा ने पत्नी को तलाक दे दिया।