राज कुंद्रा का अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें अपने एप पर रिलीज करने का मामला जबसे सामने आया है, तबसे लगातार सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। लोग उनके साथ-साथ उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी ट्रोल कर रहे हैं। जबसे राज कुंद्रा का ये मामला सामने आया है तबसे लगातार उनके कई वीडियो और ट्वीट वायरल हो चुके हैं। एक वीडियो में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उनसे उनकी इनकम का राज पूछा था। तो अब वही एक बार फिर से राज कुंद्रा की उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखे बायो की वजह से लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
Raj Kundra: सोशल मीडिया बायो को लेकर ट्रोल हो रहे राज कुंद्रा, यूजर्स बोले- अब फैसला मुंबई पुलिस करेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर्स ने राज कुंद्रा के बायो का स्क्रीन शॉर्ट लिया
सोशल मीडिया पर मौजूद कई लोगों ने उनके बायो का स्क्रीन शॉर्ट लिया और ट्रोल करते हुए उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘अब मुंबई पुलिस कहेगी- हमें निर्णय लेने दो कि फैसला सही था या गलत। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘राज कुंद्रा ने अपने बायो में लिखा है, जिंदगी का मकसद सही फैसले करना है। वाह इन्होने क्या सही फैसला किया है।
Mumbai police be like,
— Aflal (@Aflaltweets) July 19, 2021
Let us decide, if ur choices are right or wrong.#police #MumbaiPolice #RajKundra #ShilpaShetty pic.twitter.com/8JKDjzkVJh
So Raj Kundra's Bio reads "Life is about making right choices" ... And boy what a choice has he made !!!! #RajKundra
— Shivam Srivastava (@ShivamSrivstv05) July 19, 2021
यूजर ने कहा राज कुंद्रा ने बताया हम समझ नहीं पाए
IPL and now pornographic material 😂🤣
In 2012 #Rajkundra was trying to explain his po*n business and his feelings about p0rn but we didn't get why he was saying so. 👇#RajKundraArrest शिल्पा शेट्टी #shilpa #naseeruddinshah #BoycottBollywood pic.twitter.com/5qN07gimoa
अन्य यूजर ने उनके बायो का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ‘पहले आईपीएल (IPL) और अब पोर्नोग्राफी। एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि साल 2012 में राज कुंद्रा ने अपने पोर्नोग्राफी बिजनेस के बारे में बताया था। यूजर ने लिखा, ‘साल 2012 में राज कुंद्रा ने अपने पॉर्न फिल्मों के बिजनेस के बारे में और अपनी फीलिंग के बारे में बताने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त हम समझ नहीं पाए उन्होने ऐसा क्यों कहा था’।
#RajKundra pic.twitter.com/kt6rZBZyZF
मामला सामने आने के बाद ट्विटर पर शुरू हुआ ट्रेंड
सोमवार को अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप पर रिलीज करने के मामले में चली लंबी पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच द्वारा राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार राज कुंद्रा और बॉयकोट बॉलीवुड ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। राज कुंद्रा द्वारा किए गए विवादित ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। ट्वीट्स सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'पोर्नडॉन' और 'ठरकी कुंद्रा’ बुला रहे हैं।
कंगना ने कहा करूंगी पर्दाफाश
राज कुंद्रा का विवादित मामला सामने आने के बाद कंगना रनौत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। कंगना ने एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि इसलिए मैं फिल्म जगत को गटर कहती हूं। हर चमकती चीज सोना नहीं होती। इसके अलावा कंगना ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा, ‘मैं अपने प्रोडक्शन में बनने वाली आगामी फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरु’ में बॉलीवुड में चल रही इस तरह की चीजों का पर्दाफाश करूंगी’।