फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj kundra: शॉल बेचने वाले राज कुंद्रा ऐसे बन गए अरबों के मालिक, जानिए उनके कारोबार के बारे में

Wed, 21 Jul 2021 12:44 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 21 Jul 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
Raj kundra sells pashmina shawl in starting days of business know about his business
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा - फोटो : Insatagram- @rajkundra9

राज कुंद्रा का नाम आज भले ही बड़े बिजनेसमैन की गिनती में आता हो लेकिन शुरुआत उन्होंने पश्मीना शॉल बेचकर की है। पोर्नोग्राफी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद शिल्पा शेट्टी भी सुपर डांसर की  शूटिंग के लिए नहीं पहुंची हैं। फिलहाल उन्हें तीन दिन के लिए पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा और फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि साल 2009 में राज कुंद्रा का पहली पत्नी कविता से तलाक हो गया था और उसी वर्ष उन्होंने शिल्पा से शादी कर ली थी। जिसके बाद उन्होंने शिल्पा शेट्टी के नाम से ही एक चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत भी की थी। राज तरह-तरह के बिजनेस कर चुके हैं और निवेश में भी वे बिल्कुल पीछे नहीं रहते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह से राज ने शुरू किया था पश्मीना शॉल बेचने का बिजनेस। 

Raj kundra sells pashmina shawl in starting days of business know about his business
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram

लंदन में हुआ जन्म
राज कुंद्रा के पिता लुधियाना के रहने वाले थे और वे लंदन शिफ्ट हो गए थे। राज का जन्म लंदन में ही हुआ है और वहीं पर उनका पालन-पोषण हुआ है। जब उनके पिता लंदन गए थे तो वे वहां बस कंडक्टर का काम किया करते थे और उनकी मां यूं ही एक दुकान में काम किया करती थीं। बाद में उनके पिताजी ने छोटा बिजनेस करना शुरू कर दिया था। 

Raj kundra sells pashmina shawl in starting days of business know about his business
पश्मीना शॉल - फोटो : Demo Pic.

पश्मीना शॉल का किया बिजनेस
राज कुंद्रा जब 18 साल के हुए तो वे दुबई चले गए और वहां से नेपाल गए। पहले बिजनेस के रूप में उन्होंने पश्मीना शॉल ब्रिटेन के बड़े फैशन हाउस में बेची। राज ने दुबई में एजेंशियल जनरल ट्रैडिंग कंपनी को स्थापित किया। जब यह कंपनी अच्छे से चल निकली तो उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के प्रोडक्शन में राशि लगाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kundra sells pashmina shawl in starting days of business know about his business
अक्षय कुमार थे पार्टनर - फोटो : Instagram

अक्षय कुमार थे साथ 
आज से यही कोई 6 साल पहले राज एक होम शॉपिंग चैनल के प्रोमोटर बन गए। जिसमें अक्षय कुमार भी उनके साथ थे। इसके बाद उन्होंने लाइव स्ट्रीमिंग मीडिया एप ‘जल्दी लाइव स्ट्रीम एप’ शुरू किया। इस एप से प्रोमोटर्स का कंटेंट लाइव स्ट्रीम हुआ करता था। 

विज्ञापन
Raj kundra sells pashmina shawl in starting days of business know about his business
पोर्न का व्यापार - फोटो : अमर उजाला

कैसे हो रहा था पोर्न का व्यापार?
पोर्न और उनके बिजनेस को लेकर क्या संबंध है? इस विषय में माना जा रहा है कि राज किसी इसी तरह के लाइव स्ट्रीमिंग मीडिया एप पर पोर्न कंटेंट को लाइव या नॉन लाइव स्ट्रीम करते थे। पशमीना शॉल से बिजनेस की शुरुआत करने वाले राज कुंद्रा के पास आज अरबों रूपये हैं। सतयुग गोल्ड, सुपर फाइट लीग और बैसियन हॉस्पिटैलिटी रेस्तरां चेन में उन्होंने निवेश किया हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed