फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: पति की गिरफ्तारी पर देश छोड़ने को तैयार थीं शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा ने बड़े दावे से बढ़ाई हलचल

Wed, 25 Oct 2023 11:10 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 25 Oct 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
Raj Kundra UT69 actor reveals Shilpa shetty got support in jail situation talks about film and family
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'यूटी 69' से करने जा रहे हैं। डायरेक्टर शाहनवाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी राज कुंद्रा के आर्थर रोड जेल में बिताए 63 दिनों पर आधरित है। राज कुंद्रा कि फिल्म इस साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच, 'यूटी 69' अभिनेता राज कुंद्रा ने इंटरव्यू में अपने जीवन के सबसे बुरे दौर के बारे में खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं इस हादसे से सचमुच टूट गया था।

Raj Kundra UT69 actor reveals Shilpa shetty got support in jail situation talks about film and family
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया से बातचीत में राज कुंद्रा ने कहा, जब मैं जेल में था तो मैं सचमुच पूरी तरह टूट गया था, शायद अंदर ही अंदर सब चीजें खत्म हो रही थीं। मैं इस शब्द का उपयोग नहीं करूंगा, लेकिन मेरा वहां बहुत अपमान हुआ। मेरी वजह से मीडिया मेरी पत्नी, बच्चों और माता-पिता के पीछे पड़ गई। वह दर्दनाक था। मुझे पता था कि बाहर क्या हो रहा है। पर आप क्या कर सकते हैं? आपको खुद को याद दिलाना होगा कि यह सिर्फ एक बुरा दौर है, मैं सच्चाई जानता हूं और यह एक दिन सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: दुखद: नहीं रहे हॉलीवुड फेम रिचर्ड राउंडट्री, 81 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

Raj Kundra UT69 actor reveals Shilpa shetty got support in jail situation talks about film and family
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी को लेकर बताया कि उन्हें शिल्पा शेट्टी से बहुत सपोर्ट मिला। राज ने अपनी बात में जोड़ा, 'उस दौरान मेरी शिल्पा से सप्ताह में एक बार कुछ मिनटों के लिए कॉल पर बात होती थी।। फिर हम एक-दूसरे को पत्र लिखते थे। वह मुझसे कहती थीं कि राज, यह बुरा दौर है, हमें अपने हर फैसले में सावधानी बरतने की जरूरत है, बस मुझ पर भरोसा रखो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra UT69 actor reveals Shilpa shetty got support in jail situation talks about film and family
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि शिल्पा उनके लिए इतनी चिंतित थीं कि एक बार तो उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि क्या देश से बाहर जाना उनके लिए सही हो सकता है। राज कुंद्रा ने कहा, 'मेरी पत्नी वास्तव में पहली व्यक्ति थीं जिन्होंने कहा कि क्या तुम विदेश में रहना चाहते हो राज? आपने लंदन में सब कुछ छोड़ दिया, आप वहीं पैदा हुए और पले-बढ़े, आप यहां चले आए क्योंकि मैं यहां रहना चाहती थी, लेकिन अगर तुम चाहो तो मैं देश छोड़ने को तैयार हूं। मैंने उससे कहा कि मैं भारत से प्यार करता हूं और यहां से नहीं जाऊंगा। लोग बड़े-बड़े कांड कर के, हजारों करोड़ कमाके देश से निकल जाते हैं, लेकिन मैंने कुछ नहीं किया है इसलिए मैं देश नहीं छोड़ूंगा।

यह भी पढ़ें: Maisa Abdel Hadi: गाजा पर पोस्ट कर बुरी फंसीं मैसा अब्देल हासी, अरब-इस्राइली अभिनेत्री गिरफ्तार

विज्ञापन
Raj Kundra UT69 actor reveals Shilpa shetty got support in jail situation talks about film and family
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म 'यूटी 69' अगले महीने यानी तीन नवंबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म राज कुंद्रा के 'एडल्ट फिल्म स्कैंडल' पर हुई गिरफ्तारी की कहानी पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के जरिए राज कुंद्रा अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब देते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed