रितेश देशमुख की बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार बनी हुई है। अच्छी शुरुआत के बाद अब फिल्म की कमाई गिरने लगी है। जानते हैं कि पहले हफ्ते के बाद अब आठवें दिन कैसा रहा ‘राजा शिवाजी’ का कलेक्शन?
नई रिलीज फिल्मों के बीच ‘राजा शिवाजी’ का हुआ ये हाल, आठवें दिन रितेश देशमुख की फिल्म ने की इतनी कमाई
Raja Shivaji Box Office Collection: नई रिलीज फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी ‘राजा शिवाजी’ भी अभी बनी हुई है। जानिए आठवें दिन कैसा रहा प्रदर्शन…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवें दिन की कमाई
‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। अब फिल्म के आठवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने अपने आठवें दिन शुक्रवार को 2.76 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। संभव है कि देर रात तक इन आंकड़ों में बदलाव देखने को मिले। आठ दिनों में ‘राजा शिवाजी’ की कुल कमाई 55.41 करोड़ रुपए हो गई है।
‘राजा शिवाजी’ का कलेक्शन
- ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 11.35 करोड़ रुपए के साथ की थी।
- दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 12 करोड़ रुपए की कमाई की।
- इसके बाद अपने पहले सोमवार को चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन गिरकर 5.60 करोड़ रुपए रह गया।
- पांचवें दिन फिल्म ने 4.90 और छठे दिन 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की।
- इसके बाद सातवें दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपए की कमाई की। अब आठवें दिन फिल्म सिर्फ 2.76 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।
‘राजा शिवाजी’ के सामने है कई फिल्मों की चुनौती
‘राजा शिवाजी’ का कलेक्शन घटने की एक वजह नई फिल्मों की रिलीज भी है। आज शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कुछ नई फिल्में रिलीज हुई है। इनमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ और कपिल शर्मा व नीतू कपूर की ‘दादी की शादी’ शामिल हैं। वहीं अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित है। फिल्म में रितेश ने ही छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका भी निभाई है। इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आई है, जिसमें जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, महेश मांजरेकर, बोमन ईरानी और अमोल गुप्ते समेत कई कलाकार शामिल है। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है।