फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajat Kapoor Birthday National Award Hypnothesis Tarana direction played character in bheja fry Raghu romeo

Rajat Kapoor Birthday: फिल्म निर्देशन के लिए रजत कपूर को मिले नेशनल अवार्ड, इन फिल्मों में निभाए दमदार किरदार

Tue, 11 Feb 2025 08:01 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Feb 2025 08:01 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक रजत कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं, उनकी निर्देशित फिल्मों और किरदारों के बारे में।

विज्ञापन
Rajat Kapoor Birthday National Award Hypnothesis Tarana direction played character in bheja fry Raghu romeo
रजत कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक रजत कपूर का जन्म 11 फरवरी 1961 को दिल्ली में हुआ। रजत को फैंस उनके अभिनय और निर्देशित फिल्मों के कारण जानते हैं। रजत अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा शेयर करना पसंद नहीं करते हैं। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं रजत की चर्चित फिल्मों और उनके लिए मिले पुरस्कारों के बारे में।
विज्ञापन

ऐसे हुई फिल्मी करियर की शुरुआत
रजत ने फिल्मी करियर की शुरुआत दिल्ली में ही कर दी थी। उन्होंने दिल्ली में चिंगरी थिएटर ग्रुप को साल 1983 में ज्वाइन किया। इसके बाद 1985 में वे पुणे में फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajat Kapoor Birthday National Award Hypnothesis Tarana direction played character in bheja fry Raghu romeo
रजत कपूर - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता होना कठिन नहीं
बतौर अभिनेता अपने करियर को बढ़ाने वाले रजत कपूर ने धीरे-धीरे निर्देशन की ओर अपना रुख कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान रजत कपूर ने कहा कि फिल्म में एक्टिंग करना बहुत आसान काम है। अगर आप एक्टर हैं। अगर आपके लिए कैमरा मुश्किल नहीं है तो स्क्रिप्ट याद करके काम करने में कुछ खास दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आए रजत
रजत कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में ख्याल गाथा से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। इसके अलावा रजत को दिल चाहता है में महेश के किरदार और मानसून वेडिंग में तेज पुरी के किरदार से भी फैंस पहचानते हैं। रजत को 'भेजा फ्राई', 'अपना आसमान', 'यूं होता तो क्या होता', 'खोया खोया चांद', 'जाने तू या जाने न', 'तेरे संग', 'रात गई बात गई' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

इन फिल्मों का किया निर्देशन
रजत कपूर ने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इसमें तराना (1994), हाइपोथिसिस (1996), रघु रोमियो (2003) शामिल हैं। इन फिल्मों के लिए रजत को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। रजत को उनकी फिल्मों से ज्यादा निर्देशित फिल्मों के लिए ज्यादा सरहाना मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed