{"_id":"6025281e280b7235f571a65c","slug":"rajat-kapoor-birthday-special-for-first-film-he-collected-money-by-sending-emails-to-friends-took-three-years-to-repay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजत कपूर: पहली फिल्म के लिए दोस्तों को ईमेल भेजकर जुटाए थे पैसे, कर्ज चुकाने में लगे थे तीन साल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजत कपूर: पहली फिल्म के लिए दोस्तों को ईमेल भेजकर जुटाए थे पैसे, कर्ज चुकाने में लगे थे तीन साल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 11 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रजत कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता और डायरेक्टर रजत कपूर का आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं है। उनका जन्म 11 फरवरी 1961 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्हें बचपन से एक्टिंग करने का जबर्दस्त शौक था। अपने शौक के लिए उन्होंने पहले थिएटर ज्वाइन किया। उन्हें हिंदी सिनेमा में भेजा फ्राई, कॉरपोरेट, दिल चाहता है, मानसून वेडिंग और फंस गए रे ओबामा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
2 of 5
रजत कपूर
मात्र 14 साल की उम्र में रजत ने एक फिल्म निर्माता बनने का मन बना लिया था। 1989 में ‘ख्याल गाथा’ में पूरी तरह से स्क्रीन पर आने से पहले उन्होंने साल 1983 की फिल्म ‘मंडी’ में एक राजनेता के बेटे के रूप में देखा गया था। आमिर खान, अक्षय खन्ना, और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘दिल चाहता है’ से उन्हें हिंदी सिनेमा में बड़ा ब्रेक मिला।
3 of 5
रजत कपूर
- फोटो : फाइल
वहीं, डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'रघु रोमियो' थी। इस फिल्म को लेकर भी एक दिलचस्प किस्सा है। दरअसल फिल्म को बनाने के लिए रजत को पैसों के लिए सभी दोस्तों को ईमेल भेजना पड़ा था। फिल्म को बनाने के लिए ईमेल के जरिये जो पैसा इकट्ठा हुआ उसे चुकाने के लिए उन्हें तीन साल से ज्यादा का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रजत कपूर
- फोटो : फाइल
दुर्भाग्यवश यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही। हालांकि फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था। मगर इसके बावजूद यह दर्शकों को रति भर भी पसंद नहीं आई। बता दें कि मीटू मूमेंट के दौरान रजत कपूर पर एक महिला ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दरअसल, एक पत्रकार ने आरोप लगाया था कि एक इंटरव्यू के दौरान रजत कपूर ने उनसे कहा था कि जैसे उनकी आवाज इतनी सेक्सी है क्या वो दिखने में भी ऐसी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रजत कपूर
- फोटो : फाइल
हालांकि, खुद पर लगे आरोप पर रजत ने ट्विटर पर माफी भी मांगी। रजत ने लिखा था, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी कोशिश की है कि मैं एक सभ्य पुरूष बना रहूं और वही करूं जो सही है। हालांकि मेरे किसी एक्शन या शब्दों से किसी को भी तकलीफ हुई है तो मैं इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।