{"_id":"5f0b050c431d385d85177c8c","slug":"rajendra-kumar-death-anniversary-jubilee-kumar-popularity-also-made-a-cot-famous-know-story-behind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूत बंगले को खरीदकर राजेंद्र कुमार ने उसे भी कर दिया था मशहूर, कुछ ऐसा था 'जुबली कुमार' का स्टारडम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भूत बंगले को खरीदकर राजेंद्र कुमार ने उसे भी कर दिया था मशहूर, कुछ ऐसा था 'जुबली कुमार' का स्टारडम
बॉलीवुड में जुबली कुमार के नाम से मशहूर राजेंद्र कुमार ने हिंदी सिनेमा में जो मुकाम हासिल किया वो शायद ही किसी ने किया हो। आज राजेंद्र कुमार की पुण्यतिथि है। राजेन्द्र कुमार का आज ही केदिन साल 1999 में 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। जुबली कुमार ने अपना फिल्मी करियर 1950 से शुरु किया और लगभग 80 फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। 60 के दशक में उन्होंने कई सुपर हिट फिल्में दीं।
2 of 5
राजेंद्र कुमार
देशभर में उनके स्टारडम का ऐसा माहौल था कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में 25 हफ्तों तक लगातार चलती रहतीं और रिकॉर्ड बनातीं। इसी की वजह से राजेंद्र कुमार का नाम जुबली कुमार पड़ गया। राजेंद्र कुमार से जुड़ा एक किस्सा बताया जाता है। ये बात उन दिनों की है जब राजेंद्र कुमार एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर पहुंचे। वहां पुरानी बिल्डिंग में एक गेस्ट हाउस था। इस गेस्ट हाउस का नाम था बॉम्बे गेस्ट हाउस। जिसपर लिखा था- ये गेस्ट हाउस सिर्फ एक्टर बनने आए लोगों के लिए ही है।
3 of 5
राजेंद्र कुमार
- फोटो : Social Media
बताया जाता है इस होटल में धर्मेंद्र से लेकर राज कुमार जैसे लोग आकर ठहरे थे। तमाम बड़े सितारे इस गेस्ट हाउस में रुके। राजेंद्र कुमार भी मुंबई में इसी गेस्ट हाउस में रुके। यहीं से वो रोजाना ऑडिशन देने जाते थे। इसी गेस्ट हाउस में राजेंद्र कुमार एक खाट पर सोते थे। जब राजेंद्र कुमार स्टार बन गए तो गेस्ट हाउस के एजेंट ने उसकी मार्केटिंग करना शुरू कर दिया। वो लोगों से कहते कि इस खाट पर सोने से ही राजेंद्र कुमार जुबली कुमार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजेंद्र कुमार
- फोटो : Social Media
बाद में उनके गेस्ट हाउस में जो भी स्ट्रगलिंग एक्टर आए वो इस खाट को किराए पर लेने के लिए कहते थे। और इस तरह ये खाट भी फेमस हो गई। राजेंद्र कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1950 में 'वचन' से की थी। राजेंद्र कुमार को पहचान नरगिस और सुनील दत्त की फिल्म मदर इंडिया से मिली थी।
विज्ञापन
5 of 5
राजेंद्र कुमार
राजेंद्र कुमार से जुड़ी एक और कहानी बताई जाती है। कहते हैं जब वह बॉलीवुड में कदम जमा रहे थे। तभी उनकी नजर एक बंगले पर पड़ी। राजेंद्र कुमार ने वह बंगला खरीद लिया। हालांकि, लोगों का मानना था कि वह एक भूत बंगला है। लेकिन इस बंगले को खरीदने के बाद राजेंद्र कुमार ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।