सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput News) की आत्महत्या मामले में जहां एक तरफ मुंबई पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है वहीं दूसरी तरफ भाजपा से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस मामले की जांच के लिए एक वकील नियुक्त किया है।
sushant singh rajput Suicide Case: सुब्रमण्यम स्वामी के वकील ने मुंबई पुलिस को लिखा पत्र, वीडियो जारी कर कहा- 'हम किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा था, 'मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल या आपराधिक शिकायत के लिए प्रॉसेस शुरू करने के लिए कहा है।' अब इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि सुब्रमण्यम स्वामी के वकील इशकरण ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर कहा है कि सुशांत के सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों जैसे सीसीटीवी, लैपटॉप, फोन आदि को फॉरेंसिक जांच के लिए संरक्षित किया जाए ताकि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिल सके।
सुब्रमण्यम स्वामी इस वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं, हम विधि के आधार पर इस केस की जांच कर रहे हैं, शेखर कपूर, रॉ के पूर्व अधिकारी ने नाम जाहिर किया है लेकिन हम अभी फिलहाल किसी का नाम नहीं ले रहे। जरूरत पड़ी तब हम ये भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा, बिहार से आया एक नौजवान इस तरह तमाम लोकप्रियता हासिल करने के बाद अपनी जान दे, दे ये समझ से बाहर है।
उन्होंने कहा, 'मुंबई पुलिस को उनके सभी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट प्रिजर्व करना चाहिए और जांच के आधार पर जानकारी लोगों तक सार्वजनिक की जानी चाहिए। इस केस में शक के आधार पर ही जांच होनी है। उन सभी पहलुओं पर भी गौर करने की जरूरत है जिसमें उनके बेड की ऊंचाई, आत्महत्या से पहले जूस पीने की बात कहीं जा रही थी। इन दिनों कोर्ट के फैसले में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट को काफी आधार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा मैं इस पत्र को प्रधानमंत्री के पास भी भेजूंगा। हम किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं।'