फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी तबीयत को लेकर अब हेमा मालिनी ने खुद की जानकारी, कहा- 'भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से...'

Sun, 12 Jul 2020 05:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jul 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini reaction after fake news goes viral of her health illness
हेमा मालिनी - फोटो : ANI

एक तरफ कोरोना वायरस फिल्मी हस्तियों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सितारों को लेकर अफवाहें भी तेजी से फैल रही हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर ऐसे ही कुछ होता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी को लेकर ऐसे अफवाहें उड़ीं कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अब इस मामले में खुद हेमा मालिनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Hema Malini reaction after fake news goes viral of her health illness
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सोशल मीडिया पर ऐसे अफवाह फैली के हेमा मालिनी की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसके बाद अभिनेत्री के फैंस उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे। अब खुद हेमा मालिनी ने अपनी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है और बताया कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। 

Hema Malini reaction after fake news goes viral of her health illness
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

हेमा मालिनी ने वीडियो में कहा, 'राधे-राधे, मेरी तबियत ठीक नहीं है और मैं अस्पताल में एडिमट हूं। ऐसी खबर फैल रही है हर जगह, लेकिन मेरे चाहने वाले, सबको मैं यह कहना चाहती हूं कि मुझे कुछ नहीं हुआ। मैं बिल्कुल ठीक हूं और स्वस्थ हूं। आपकी कृपा से और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से मैं एकदम स्वस्थ हूं। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini reaction after fake news goes viral of her health illness
हेमा मालिनी - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी का यह वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इससे पहले जब हेमा मालिनी की तबीयत को लेकर इस तरह की अफवाह उड़ी तो उनकी बेटी और अभिनेत्री एशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। एशा देओल ने इन खबरों को फर्जी बताया और कहा कि उनकी मां बिल्कुल ठीक हैं।

विज्ञापन
Hema Malini reaction after fake news goes viral of her health illness
हेमा मालिनी, एशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

एशा देओल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मेरी मां हेमा मालिनी एकदम फिट और फाइन हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबरें फर्जी हैं। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। सभी को प्यार और चिंता के लिए शुक्रिया।' एशा देओल के इस ट्वीट पर भी उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed