फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण की इस फिल्म से आलिया ने खींचे हाथ, प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही खत्म होने के कगार पर

Sun, 12 Jul 2020 04:29 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 12 Jul 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt will not doing a biopic on Arunima Sinha Karan Johar Movie
करण जौहर, आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने के बाद लगातार वंशवाद के मुद्दे पर ट्रोल हो रहे करण जौहर पर अब इसका असर होता दिख रहा है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार करण के निर्माण में बनने वाली अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक से आलिया भट्ट ने अपना नाम वापस ले लिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह घटना प्रोजेक्ट में लॉकडाउन की वजह से हो रही देरी और सोशल मीडिया पर करण को लगातार ट्रोल किए जाने के चलते हुआ है। हालांकि, आलिया भट्ट ने ऐसा करने का कोई कारण नहीं बताया है। 

Alia bhatt will not doing a biopic on Arunima Sinha Karan Johar Movie
अरुणिमा सिन्हा - फोटो : amar ujala

अरुणिमा सिन्हा एक पर्वतारोही हैं जिन्होंने एक पैर न होने के बावजूद दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर अपना परचम लहराया है। वह अपनी बायोपिक करण जौहर को सौंपने के लिए आलिया के नाम पर ही तैयार हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अब आलिया ने इस प्रोजेक्ट से अपना नाम वापस ले लिया है तो करण ने सारा अली खान और जान्हवी कपूर का नाम आगे किया है। 

Alia bhatt will not doing a biopic on Arunima Sinha Karan Johar Movie
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

हालांकि, अरुणिमा ने सीधे तौर पर करण को बोल दिया है कि या तो उनकी बायोपिक आलिया भट्ट करेंगी या फिर कंगना रनौत। इसके अलावा वह अपना किरदार निभाने की इजाजत किसी को नहीं दे सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt will not doing a biopic on Arunima Sinha Karan Johar Movie
करण जौहर - फोटो : Social Media

करण अब इस असमंजस में फंसे हुए हैं कि आलिया ने तो अपना नाम वापस ले लिया है और हाल ही में घटी घटनाओं के बाद वह कंगना के साथ काम कर नहीं सकते। मीडिया सूत्र बताते हैं कि करण ने फिर से आलिया को इस प्रोजेक्ट के लिए मनाने के लिए 2 से 3 महीने का वक्त मांगा है। 

विज्ञापन
Alia bhatt will not doing a biopic on Arunima Sinha Karan Johar Movie
करण जौहर , आलिया भट्ट, - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर की पुष्टि करने के लिए जब अमर उजाला ने करण जौहर के आधिकारिक प्रवक्ता से संपर्क किया तो उन्होंने बताया, 'इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। क्योंकि, कोई भी चीज खुलकर सामने नहीं आई है। अगर कोई भी सूचना मिलती है तो आपको इसके बारे में बता दिया जाएगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed