फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के चारों बंगले हुए सील, बीएमसी ने घोषित किया कंटेनमेंट जोन

Sun, 12 Jul 2020 04:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jul 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan abhishek Bachchan Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan found covid 19 positive bmc sealed big b bungalow jalsa after sanitization
अमिताभ बच्चन,अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस ने अब बॉलीवुड में अपना कहर तेज कर दिया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कोरोना वायरस के एक-दो मामले की सामने आए थे लेकिन मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके पूरे परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) को कोरोना वायरस ने अपनी जद में ले लिया है। वहीं इस खबर ने हर किसी को हिलकर रख दिया है। फिलहाल अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नानवती अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Coronavirus Amitabh Bachchan abhishek Bachchan Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan found covid 19 positive bmc sealed big b bungalow jalsa after sanitization
अमिताभ बच्चन का घर - फोटो : पीटीआई

वहीं अमिताभ बच्चन के घर जलसा सहित अन्य घरों को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सेनिटाइज करके सील कर दिया है। न्यूज एंजेसी एएनआई की खबर के अनुसार बीएमसी ने अमिताभ बच्चन के घरों को सेनिटाइज करके घर के गेट के बाहर कंटेनमेंट जोन का बैन लगा दिया है। बच्चन परिवार के मुंबई में चारों बंगले प्रतीक्षा, वत्स, जलसा और जनक  हैं जिन्हें सेनिटाइज करके सील कर दिया गया है। साथ ही बंगले में काम करने वाले 30 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट किया गया है। 
 
Coronavirus Amitabh Bachchan abhishek Bachchan Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan found covid 19 positive bmc sealed big b bungalow jalsa after sanitization
अमिताभ बच्चन का घर - फोटो : पीटीआई

अमिताभ बच्चन के तीनों बंगलों को सेनिटाइज करने रविवार को बीएमसी की पूरी टीम पहुंची। इसके साथ ही अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अमिताभ बच्चन और उनकी पूरे परिवार की स्वास्थ्य की ताजा जानकारी की बात करें तो फिलहाल बिग बी और अभिषेक बच्चन की तबीयत स्थिर है। वहीं अब ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan abhishek Bachchan Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan found covid 19 positive bmc sealed big b bungalow jalsa after sanitization
अमिताभ बच्चन का घर - फोटो : पीटीआई

बच्चन परिवार के सभी सदस्यों में केवल जय बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले ऐश्वर्या, आराध्या और जया की शुरुआती रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन अब दूसरी रिपोर्ट में ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वहीं अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते फैंस काफी परेशान हैं। 
 
विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan abhishek Bachchan Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan found covid 19 positive bmc sealed big b bungalow jalsa after sanitization
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन सहित अभिषेक और ऐश्वर्या राय के फैंस सोशल मीडिया पर इन सभी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं फैंस से जुड़े रहने के लिए अमिताभ बच्चन ने नानावती अस्पताल के प्रशासन से कहा कि वह खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी और अपने परिवार की तबीयत के बारे में जानकारी देते रहेंगे। इसलिए अमिताभ बच्चन पूरे दिन में दो बार ट्विटर के जरिए अपनी फैंस को तबीयत के बारे में बताते रहेंगे। 

पढ़ें: विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म से जुड़ा मनोज बाजपेयी का नाम तो अभिनेता ने ऐसा दिया रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed