फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ और अभिषेक के बाद ऐश्वर्या-आराध्या कोरोना की चपेट में, जया बच्चन का टेस्ट निगेटिव

Sun, 12 Jul 2020 03:01 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 Jul 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
after amitabh bachchan abhishek bachchan now aishwarya rai and aaradhya bachchan covid 19 test positive
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय और आराध्या कोरोना की चपेट में आ गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 'ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जया बच्चन जी का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव है। हम बच्चन परिवार के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।'

after amitabh bachchan abhishek bachchan now aishwarya rai and aaradhya bachchan covid 19 test positive
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या और आराध्या के टेस्ट का पहला रिपोर्ट निगेटिव था लेकिन दूसरा रिपोर्ट पॉजिटिव निकला है। वहीं अमिताभ और अभिषेक का दूसरा रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकला है। नानावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अमिताभ की हालत स्थिर है। उनमें कोरोना के हल्के लक्ष्ण पाए गए हैं। बच्चन परिवार के साथ ही रह रहीं अमिताभ की बेटी श्वेता और उनके दोनों बच्चे अगस्त्य और नव्या में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
 

after amitabh bachchan abhishek bachchan now aishwarya rai and aaradhya bachchan covid 19 test positive
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके बंगले को सैनिटाइज किया गया है। बीएमसी के करीब 20 से 25 अधिकारी और कर्मचारी उनके घर पहुंचे। 'जलसा' के बाहर कंटेनमेंट जोन का पोस्टर लगा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
after amitabh bachchan abhishek bachchan now aishwarya rai and aaradhya bachchan covid 19 test positive
मंदिर में अमिताभ और अभिषेक के लिए खास पूजा की गई - फोटो : ANI
अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के स्वास्थ्य सुधार के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन और भोपाल, पटना, यूपी के लखनऊ और कोलकाता में अमिताभ बच्चन के लिए जल्द स्वस्थ होने के लिए पूजा की जा रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई पर इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके फैंस दोनों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
after amitabh bachchan abhishek bachchan now aishwarya rai and aaradhya bachchan covid 19 test positive
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को अमिताभ बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। बाद में एक ट्वीट के जरिए बिग बी ने जानकारी दी कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अमिताभ अभी नानावती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed