फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के इन सितारों ने अपने ही फैन से रचाई शादी, जब छपी खबरें तो मच गया हंगामा

Fri, 23 Apr 2021 08:33 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 23 Apr 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Khanna Dimple Kapadia to Juhi Chawla jay mehta these celebs got married to their own fan
राजेश खन्ना, डिंपल, जूही चावला, जय मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय और लुक्स से लोगों को ऐसा दीवाना बना देते हैं कि कुछ फैंस उनके प्यार में पागल हो जाते हैं। ऐसे में बहुत से फैंस अक्सर यही सोचते हैं कि काश ऐसा हो जाए कि वो अपने पसंदीदा सितारे से शादी कर लें। सोचने में भले ही ये नामुमकिन सी बात लगे पर बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ है जब सितारों ने अपने ही फैन से शादी रचा ली हो। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने अपने फैन से कर लिया था उम्र भर का वादा।

Rajesh Khanna Dimple Kapadia to Juhi Chawla jay mehta these celebs got married to their own fan
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार और सायरा बानो
 
इस लिस्ट में इंडस्ट्री के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार और खूबसूरत अभिनेत्री सायरा बानो का नाम शामिल है। दिलीप कुमार का नाम मधुबाला से जुड़ा था लेकिन वो उनसे शादी नहीं कर पाए। वहीं दूसरी तरफ सायरा बानो दिलीप कुमार पर तबसे मरती थीं जब वो सिर्फ 12 साल की थी। ऐसे में जब उनकी फिल्मों में एंट्री हुई तो उनके सपनों के राजकुमार उन्हें आपने सामने खड़े नजर आए। दिलीप कुमार को सायरा की मासूमियत भा गई और उन्होंने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। दिलीप कुमार की दीवानी और उनकी सबसे बड़ी फैन सायरा ने महज 22 साल की उम्र में शादी कर ली। शादी के वक्त दिलीप कुमार 44 साल के थे। आज भी इस जोड़ी में बहुत प्यार है और अक्सर उनकी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

Rajesh Khanna Dimple Kapadia to Juhi Chawla jay mehta these celebs got married to their own fan
Rajesh and Dimple Khanna

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

राजेश खन्ना का नाम भी इसमें लिया जाना लाजिमी है क्योंकि उन्होंने अपनी फैन डिंपल से शादी की थी। दोनों की मुलाकात हुई और फिर राजेश खन्ना ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिस राजेश को पाने के लिए लड़कियां दिन रात सपने देखती थीं वो राजेश डिंपल को शादी के लिए पूछ रहे थे। ऐसे में उन्होंने झट से हां कह दी। साल 1973 में राजेश और डिंपल शादी के बंधन में बंधे थे। जब राजेश और डिंपल के शादी करने की खबर सामने आई थी तो लाखों लड़कियों के दिल टूट गए थे। उस वक्त डिंपल जहां सिर्फ 16 साल की थीं तो वहीं राजेश खन्ना उनसे 15 साल बड़े थे। हालांकि शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh Khanna Dimple Kapadia to Juhi Chawla jay mehta these celebs got married to their own fan
विवेक, प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अलवा

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद विवेक काफी अकेले पड़ गए थे। उस दौरान उनके माता पिता ने उनकी मुलाकात प्रियंका अल्वा से करवाई थी। प्रियंका विवेक को काफी पसंद करती थीं और उनके अभिनय की भी दीवानी थी। धीरे धीरे मुलाकात दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली थी।

विज्ञापन
Rajesh Khanna Dimple Kapadia to Juhi Chawla jay mehta these celebs got married to their own fan
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा और राज बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन हैं जिन्हें शिल्पा शेट्टी बेहद पसंद थीं। शिल्पा और राज की मुलाकात एक बिजनेस ट्रिप पर हई थी। इस दौरान राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन में काफी मदद की थी। राज शिल्पा के बहुत बड़े फैन थे इसलिए वो उनकी मदद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे। शिल्पा को राज का यही स्वभाव भा गया और उन्हें एहसास हो गया कि राज खास हैं। इसके बाद राज ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया जिसे शिल्पा मना नहीं कर पाईं। दोनों की शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed