सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किस्सा: राजेश खन्ना के खिलाफ बोलना अभिनेत्री पर पड़ा था भारी, इंडस्ट्री से हो गई थीं लापता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 13 Oct 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Khanna was accused by his actress Sabia for harassment know details
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता राजेश खन्ना ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देने वाले अभिनेता राजेश खन्ना ने अपनी जिंदगी में दौलत और शोहरत दोनों कमाई है। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना का व्यवहार अभिनेता बनने के बाद काफी बदल गया था। उन्होंने सेट पर टैंट्रम्स दिखाने शुरू कर दिए थे। लेकिन साल 1986 में ऐसा हुआ जहां एक अभिनेत्री ने काका पर संगीन आरोप लगा दिए।



इस अभिनेत्री से था रिश्ता

राजेश खन्ना के साथ सबीहा ने फिल्म ‘अनोखा रिश्ता’ में काम किया था। राजेश खन्ना पहले से ही सुपरस्टार थे, तो वही सबीहा इंडस्ट्री में नई नई आईं थीं और फिल्म जगत में अपनी अलग जगह कायम करने के लिए वो स्ट्रगल कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार राजेश खन्ना ने सबीहा के करीब आने की कोशिश की जोकि राजेश खन्ना को बिलकुल भी पसंद नहीं आई।

Trending Videos
Rajesh Khanna was accused by his actress Sabia for harassment know details
राजेश खन्ना - फोटो : Social Media

राजेश खन्ना पर लगाए थे गंभीर आरोप

इस फिल्म के पूरे होने के बाद सबीहा ने राजेश खन्ना पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। सबीहा ने एक मैगजीन से बातचीत में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि राजेश खन्ना अनोखा रिश्ता की शूटिंग के दौरान उन पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो रहे थे। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा, ‘राजेश खन्ना ने कई बार उन्हें बेवजह छूने की कोशिश की और उनका यौन शोषण किया’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh Khanna was accused by his actress Sabia for harassment know details
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री से हुई गायब

मैगजीन से की गई इस बातचीत के बाद राजेश खन्ना का कुछ नहीं बिगड़ा, लेकिन सबीहा फिल्म जगत से गायब हो गई। राजेश खन्ना ने इसी के साथ कभी इन आरोपो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। राजेश खन्ना के लिए कहा जाता है कि जैसे-जैसे वो अपने करियर में आगे बढ़े तो उनके व्यक्तित्व में तेजी से बदलाव आया।

Rajesh Khanna was accused by his actress Sabia for harassment know details
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

जया बच्चन से राजेश खन्ना को पढ़ी थी डांट

राजेश खन्ना को लेकर ऐसे कई किस्से हैं जिनमें दूसरे कलाकारों द्वारा राजेश खन्ना को जवाब भी मिले। एक समय ऐसा भी था जब जया बच्चन ने राजेश खन्ना को तब डांट लगा दी थी जब काका ने अमिताभ बच्चन के खिलाफ कमेन्ट किया था। दरअसल जब राजेश खन्ना सुपरस्टार बन चुके थे तो उस दौरान अमिताभ बच्चन वह एक मामूली स्ट्रगलर थे। तब जया बच्चन ने राजेश खन्ना को कहा था कि एक दिन आएगा जब अमिताभ बच्चन भी एक सुपरस्टार होंगे।

विज्ञापन
Rajesh Khanna was accused by his actress Sabia for harassment know details
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

जबरदस्त था स्टारडम

आपको बता दें कि बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता राजेश खन्ना भले अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उन जैसा स्टारडम शायद ही किसी अन्य कलाकार को मिला हो। उन्होंने अपने जमाने में कई सुपर हिट फिल्में दीं। 1969 से 1971 के दौरान राजेश खन्ना ने लगातार 15 अलग- अलग हिट फिल्मों में अभिनय किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed