सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉलीवुड: ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर का शिकार हैं ये फिल्मी सितारे, किसी को हाथ तो किसी को धूल साफ करने की है आदत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 13 Oct 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
These film stars are victims of Obsessive Compulsive Disorder check the list here
ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर का शिकार हैं ये सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

आज के दौर में मानसिक तनाव और परेशानी के कारण लोग कई तरह की बीमारी या समस्या का शिकार बन जाते हैं। लोगों में यूं तो कई तरह के मानसिक विकार पाएं जाते हैं, लेकिन ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसॉर्डर (ओसीडी) एक आम मनोवैज्ञानिक समस्या है। इसमें लोग एक ही काम को बार-बार दोहराते हैं और जब तक वह काम पूरा ना हो जाए तब तक उन्हें चैन नहीं आता। इस डिसऑर्डर के चलते लोगों को एक ही काम को बार-बार करने की आदत होती है, जैसे- हाथ धोना, चीजों को गिनना, किसी चीज को बार-बार चेक करना आदि। हमारे आसपास ऐसे कई लोग होंगे जो किसी ना किसी तरह के ओसीडी का शिकार होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड सितारे भी इस समस्या से ग्रसित हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-  



धूल मिट्टी बर्दाशत नहीं कर पाती विद्या

विद्या बालन को सफाई करना बहुत पसंद हैं, फिर चाहे उनका घर हो या वैनिटी वैन, विद्या को हर जगह साफ सुथरी चाहिए। अगर उन्हें अपने आस-पास या घर में जरा-सी भी धूल दिख जाए तो वह तुरंत उसे साफ करने में लग जाती हैं। इतना ही नहीं, विद्या को घर में किसी का चप्पल पहनकर घूमना भी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता।

Trending Videos
These film stars are victims of Obsessive Compulsive Disorder check the list here
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण: अव्यस्थित चीजे नहीं है पसंद
दीपिका चाहे अपने घर हों या कहीं और अगर वहां चीजें व्यस्थित ढंग से नहीं है तो वह खुद ही चीजों को जमाना करना शुरू कर देती हैं। दीपिका ऐसा सिर्फ अपने घर पर ही नहीं करती बल्कि जब अपने दोस्तों के घर पर करती हैं। अगर उन्हें कोई चीज ईधर उधर बिखरी दिखे तो वह उसे समेटना शुरू कर देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These film stars are victims of Obsessive Compulsive Disorder check the list here
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना को है बार-बार हाथ धोने की आदत
आयुष्मान खुराना को साफ- सुथरा रहना काफी पसंद है। यही वजह है कि वह अपने हाथ और नाखुनो को बार-बार साफ करते रहते हैं, चाहे उनके हाथ और नाखून साफ ही क्यूं ना हो। एक्टर अपने दांतों के स्वास्थ्य को लेकर भी काफी चिंतित रहते हैं। वह दिन में लगभग 3-4 बार ब्रश करते हैं और अपने साथ डेंटल किट ले जाना कभी नहीं भूलते।

These film stars are victims of Obsessive Compulsive Disorder check the list here
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी: पैरों को धोने की धुन
सनी को ‘फीट हाइजीन’ का पागलपन है। उन्हें अपने पैर हर समय साफ चाहिए होते हैं और वो हर 15 मिनट में पैर धोती हैं। इतना ही नहीं, शूटिंग के दौरान भी अगर उनके पैर गंदे हो जाए तो वो उन्हें साफ करने लग जाती हैं।

विज्ञापन
These film stars are victims of Obsessive Compulsive Disorder check the list here
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर को नहीं पसंद बिखरा सामान
करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में फरहान ने इस बारे में बताया था। उन्होंने चैट शो के सेट पर एक तकिए की ओर भी इशारा किया जिसने उन्हें परेशान किया था क्योंकि वह जगह पर नहीं था। इंटरव्यू के दौरान फरहान ने बताया था कि ओसीडी के कारण उन्हें बिखरी हुई चीजें अच्छी नहीं लगती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed