फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajesh Khanna: इस एक्ट्रेस के साथ हो गई थीं काका की आंखें चार, सात साल की डेटिंग के बाद भी नहीं कर पाए शादी!

Sat, 13 May 2023 12:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Khanna was madly love this girl but could not get married in 7 years relationship know details
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश खन्ना अपने दौर के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार रहे। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने स्टारडम को जीया। अपने अभिनय, तेवर और लुक के अलावा काका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। कहा जाता है कि बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को वह दिल दे बैठे थे। इतना ही नहीं, दोनों ने करीब सात वर्ष तक एक-दूजे को डेट किया, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। कौन थीं वह एक्ट्रेस और क्यों नहीं हो पाया दोनों का विवाह? आइए जानते हैं...

Rajesh Khanna was madly love this girl but could not get married in 7 years relationship know details
अंजू महेंद्रू - फोटो : सोशल मीडिया

जिस एक्ट्रेस पर काका का दिल आया था, वह कोई और नहीं बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा अंजू महेंद्रू थीं। अंजू का जन्म 11 जनवरी 1946 को मुंबई में ही हुआ और उन्होंने सिर्फ टेलीविजन ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं।

Rajesh Khanna was madly love this girl but could not get married in 7 years relationship know details
Anju Mahendru- Rajesh khanna - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू कई सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन जब 1971 में राजेश खन्ना ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज किया, तो उन्होंने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई में उन्हें एक आलीशान बंगला भी खरीद कर दिया, लेकिन अंजू शादी को तैयार नहीं हुईं।
Nushrratt Bharuccha: पोस्टर पर अच्छी नहीं लगती हैं नुसरत भरूचा? एक्ट्रेस ने किया चौंका देने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh Khanna was madly love this girl but could not get married in 7 years relationship know details
Anju Mahendru-Rajesh khanna - फोटो : social media

इस बीच अंजू का नाम वेस्टइंडीज क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ भी जुड़ने लगा, तो राजेश खन्ना ने 1972 में अंजू से रिश्ता तोड़ लिया और इसके बाद 1973 में डिंपल कपाड़िया के संग शादी रचा ली। वहीं, अंजू महेंद्रू ने भी एक्टर अमजद खान के भाई इम्तियाज खान से शादी कर ली। 
The Kerala Story: फिल्म के विरोध पर छलका योगिता बिहानी का दर्द, बोलीं- मुझे लेकर डरे हुए हैं मेरे पिता

विज्ञापन
Rajesh Khanna was madly love this girl but could not get married in 7 years relationship know details
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अंजू महेंद्रू के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने 1957 में फिल्म पेइंग गेस्ट से एक बाल कलाकार के रूप में अपनी अभिनय यात्रा शुरू की थी। इसके बाद 1966 में आई फिल्म उसकी कहानी में सपोर्टिंग एक्टर के रूप में काम किया। अंजू ने ज्वेल थीफ, दरवाजा, गंगा की सौगंध, प्यास, खतरनाक इरादे, हम तो चले परदेस जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
Parineeti-Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई पर प्रियंका चोपड़ा की मां ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बहुत खुश हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed