सब्सक्राइब करें

रिलीज हुआ '2.0' का ट्रेलर, विलेन बन दुनिया को खत्म करने पर उतारू हुए अक्षय कुमार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
2.0 Official trailer Out Rajinikanth and Akshay Kumar Film
2.0
अक्षय कुमार और रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यकीनन फैंस को सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार से जो उम्मीदें थी उसमें दोनों ही कामयाब होते दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से 2.0 के ट्रेलर को लेकर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन बीते 3 दिन पहले ही अक्षय कुमार ने ट्रेलर की रिलीज डेट बताकर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया।
Trending Videos
2.0 Official trailer Out Rajinikanth and Akshay Kumar Film
2.0
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का ट्रेलर देखने के बाद आप यही कहेंगे विलेन के किरदार में अक्षय जंच रहे हैं। '2.0' अक्षय कुमार की पहली तमिल फिल्म है। जिसमें अक्षय विलेन के रोल में नजर आएंगे, वहीं रजनीकांत इस फिल्म में हीरो का रोल निभा रहे है। फिल्म के गाने ए आर रहमान ने कम्पोज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 Official trailer Out Rajinikanth and Akshay Kumar Film
2.0
ट्रेलर की शुरुआत में ही सेल फोन गायब होते दिख रहे हैं और तभी विलेन बने अक्षय कुमार की एंट्री होती है और वो कहते हैं सेल फोन रखने वाला हर व्यक्ति हत्यारा है। पूरे ट्रेलर में विलेन बने अक्षय कुमार और चिट्टी बने रजनीकांत के बीच लड़ाई दिखाई गई है। 2.0 को भारत की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है। फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का किरदार भी पसंद किया जा रहा है।


2.0 Official trailer Out Rajinikanth and Akshay Kumar Film
2.0
फिल्म में वीएफएक्स पर काफी काम किया गया है जो कि ट्रेलर में दिखाई भी दे रहा है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कैमियो भी किया है। बता दें 2.0 साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 2010 में आई 'एंथिरन' का सीक्वल है। 'एंथिरन' को हिंदी में 'रोबोट' के नाम से रिलीज किया गया था। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं।

 
विज्ञापन
2.0 Official trailer Out Rajinikanth and Akshay Kumar Film
2.0
एस. शंकर निर्देशित इस फिल्म की बजट 543 करोड़ बताई गई है। फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन, आदिल हुसैन भी हैं। अक्षय और रजनीकांत की यह फिल्म इसी महीने 29 नवंबर को रिलीज हो रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed