फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B’day Spl: ऐसे ही नहीं बनता कोई रजनीकांत जैसा मेगास्टार, ये हैं 10 खासमखास खूबियां

Thu, 12 Dec 2019 12:58 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 12 Dec 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth birthday special thsese ten qualities made him a superstar
Rajinikanth - फोटो : Social Media

सुपरस्टार रजनीकांत हैं तो इंसान ही, लेकिन तमिलनाडु में लोग इन्हें भगवान का दर्जा देते हैं। उन्होंने फिल्मों में अभिनय करके जितना नाम कमाया है, उससे कई ज्यादा शोहरत इन्हें लोगों की भलाई करके मिली है। यही वजह है कि उनके चाहने वाले उनका जन्मदिन भी एक त्यौहार की तरह मनाते हैं। रजनीकांत के 69वें जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं रजनीकांत से जुड़ी 10 ऐसी खास बातें जो उन्हें खासमखास बनाती हैं।

Rajinikanth birthday special thsese ten qualities made him a superstar
फिल्म काला के एक सीन में रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

मातृभाषा अब भी मराठी
रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलूरू में एक मराठा परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम शिवाजी राव गाइकवाड है। इनकी माता एक गृहणी थीं और पिता रामोजी राव गाइकवाड एक पुलिस कॉन्सटेबल। मराठा साम्राज्य के राजा छत्रपति शिवाजी महाराज नाम पर रजनीकांत का नाम शिवाजी रखा गया। ये घर में मराठी और बाहर कन्नड़ भाषा बोलते थे।

Rajinikanth birthday special thsese ten qualities made him a superstar
rajinikanth - फोटो : Twitter

टिकट काटने के स्टाइल ने बनाया हीरो
फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले रजनीकांत ने कुली, बढ़ई और बस कंडक्टर का काम किया। बस कंडक्टर के रूप में काम करते हुए उनकी तनख्वाह लगभग 750 रुपये थी। बताया जाता है कि बीटीएस की बस में अनोखे ढंग से टिकट काटते हुए एक फिल्म निर्देशक की नजर रजनी पर पड़ी। वहीं से उन्होंने रजनी को अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth birthday special thsese ten qualities made him a superstar
रजनीकांत

दोस्त ने सच कराए सपने
रजनीकांत के दोस्त राज बहादुर ने उन्हें अपने सपनों को सच करने और अभिनेता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। राज बहादुर के साथ अब भी रजनी का बहुत ही करीबी रिश्ता है। बहादुर ने उन्हें मद्रास फिल्म संस्थान में दाखिला लेने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Rajinikanth birthday special thsese ten qualities made him a superstar
rajinikanth - फोटो : self

दुर्योधन के किरदार ने दिलाई शोहरत
रजनीकांत ने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग में डिप्लोमा किया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पौराणिक कन्नड़ नाटकों से की, जिसमें उनकी सबसे प्रमुख भूमिका दुर्योधन की थी। निर्देशक के. बालाचंदर ने उन्हें फिल्म इंस्टीट्यूट में ही एक कन्नड़ नाटक के दौरान देखा था। उसी दिन निर्देशक ने जाने से पहले रजनी को तमिल सीखने के लिए कहा। अपने पाठ्यक्रम के दौरान ही रजनी ने तमिल सीखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed