फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई पुलिस के साथ रानी मुखर्जी ने बिताया समय, अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस के समर्पण की तारीफ की

Wed, 11 Dec 2019 11:34 PM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 11 Dec 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji spent time with mumbai police and hails cops for their dedication
Rani Mukerji - फोटो : amar ujala, mumbai

देश की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा की पत्नी होने के बावजूद अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपनी अगली फिल्म मर्दानी 2 के लिए जिस तरह के जुझारूपन और हौसले का परिचय दिया है, उसकी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खूब चर्चा है। फिल्म के एक खास सीन के लिए तैराकी सीखने से लेकर पुलिस वालों से अपने किरदार के लिए लगातार संवाद बनाए रखने तक रानी ने लगातार कड़ी मेहनत की है। अब फिल्म की रिलीज से पहले वह एक बार फिर मुंबई पुलिस के साथ दिखीं। देश भर के पुलिस अफसरों की मुलाकातों के उनके सिलसिले की ये आखिरी मुलाकात रही।

Rani Mukerji spent time with mumbai police and hails cops for their dedication
Rani Mukerji - फोटो : amar ujala, mumbai

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम पहुंचीं रानी मुखर्जी ने फिल्म में अपने मिशन की तरह रीयल लाइफ में भी पुलिस महिलाओं के खिलाफ किशोरों द्वारा अंजाम दिए जा रहे हिंसक अपराधों में बढ़ोतरी जैसे सामाजिक मुद्दे पर बात करने के साथ ही अपराधों पर नजर रखने और इसकी रोकथाम को लेकर चर्चाएं कीं।

Rani Mukerji spent time with mumbai police and hails cops for their dedication
Rani Mukerji - फोटो : amar ujala, mumbai

वह कहती हैं, “हमें हर दिन सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे पुलिस कार्यों को देख मैं काफी प्रभावित हुई। हम सुरक्षित रहें, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारी सबसे अधिक पेशेवर, बेहतरीन पद्धति और निस्वार्थ तरीके से अपना काम कर रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji spent time with mumbai police and hails cops for their dedication
Rani Mukerji - फोटो : amar ujala, mumbai

रानी ने देश के विभिन्न राज्यों में काम करने वाली राज्य पुलिस की लगातार मेहनत की भी प्रशंसा की। रानी कहती हैं, “आमतौर पर पीसीआर में तैनात पुलिस अधिकारियों की शिफ्ट आठ घंटे की होती है, लेकिन आपात स्थिति में वे 24 घंटे तक की शिफ्ट भी करते हैं! उनका ये समर्पण प्रशंसनीय है।”

जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह सहित 700 हस्तियों ने किया नागरिकता विधेयक का विरोध, सरकार को लिखा पत्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed