सुपरस्टार रजनीकांत आज (12 दिसंबर) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दक्षिण से लेकर बॉलीवुड तक रजनीकांत के अभिनय का सिक्का चलता है। रजनीकांत की कलाकारी का ही जादू है कि फैंस उन्हें भगवान का दर्जा देते हैं। 72 साल की उम्र में भी रजनीकांत नए एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। बता दें कि रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरू के एक मराठी परिवार में हुआ था। फिल्मों के साथ-साथ रजनीकांत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। रजनीकांत अपनी पत्नी लता रजनीकांत के साथ सुखी वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। लता के साथ उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। हालांकि, लता से पहले रजनीकांत का दिल एक और युवती पर आया था, लेकिन बात बन नहीं पाई। आइए जानते हैं उस किस्से के बारे में...
Rajinikanth: लता से पहले रजनीकांत की जिंदगी में आई थी एक लड़की, लेकिन इस वजह से ठुकरा दिया था प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत ने कामयाबी यूं ही हासिल नहीं की है। इस शिखर तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। एक वक्त ऐसा भी था, जब रजनीकांत किसी से शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लड़की ने रजनीकांत का दिल बुरी तरह दिल तोड़ दिया था। पत्नी लता से पहले रजनीकांत की जिंदगी में एक और युवती आई थी, जिससे वह बेइंतहा मोहब्बत करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. गायत्री श्रीकांत ने रजनीकांत की बायोग्राफी लिखी है, जिसका टाइटल है- 'द नेम इज रजनीकांत'। इसमें उस किस्से का जिक्र है।
Filmy Wrap: आलिया के पोस्ट पर कमेंट कर दीपिका ट्रोल और नव्या के साथ दिखे सिद्धांत, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
इस किताब में खुलासा किया गया है कि रजनीकांत जब बेंगलुरू में कंडक्टर के तौर पर काम करते थे, तब उनका दिल एक लड़की पर आया था। वह उस लड़की से शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो न सका। यह केवल आकर्षण था, जो कुछ समय बाद खत्म हो गया। दूसरा प्रस्ताव उन्हें सुझाया गया था। एक दिन वह उस युवती से मिलने गए और उसने उन्हें यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि उनकी स्किन डार्क है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस लड़की ने रजनीकांत से कहा था कि 'उनका रंग साफ नहीं है और वह किसी ठग की तरह दिखते हैं।'
Shweta Tripathi: श्वेता के लिए आसान नहीं रहा 'मिर्जापुर' वाली गोलू का रोल, बोलीं- लेनी पड़ी थी काउंसलर की मदद
इसके कुछ वक्त बाद रजनीकांत की जिंदगी में लता आईं। दोनों की लव स्टोरी बेहद शानदार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 1980 में लता अपनी कॉलेज मैग्जीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू करने आई थीं और लता से मिलने के बाद रजनीकांत को उनसे प्यार हो गया। यह पहली नजर का प्यार था। इंटरव्यू खत्म होने के बाद रजनीकांत ने लता को प्रपोज कर दिया। 1981 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की दो बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या हैं।
Bollywood: मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर के सामने जड़ दिया ईशान को थप्पड़, वजह कर देगी आपको हैरान