फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैन वर्सेज वाइल्ड' की शूटिंग के दौरान रजनीकांत घायल? जानें इस खबर की सच्चाई

Wed, 29 Jan 2020 09:48 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
rajinikanth injured during man vs wild with bear grylls in karnataka
rajinikanth - फोटो : social media

सुपरस्टार रजनीकांत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार रजनीकांत चर्चा का विषय बन गए हैं और इस बार वजह है टीवी शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड'। दरअसल रजनीकांत बेयर ग्रिल्स के शो में नजर आएंगे। डिस्कवरी चैनल पर टेलीकास्ट होने वाले इस शो की शूटिंग रजनीकांत और ग्रिल्स ने मंगलवार को कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में शुरू कर दी है। शूटिंग की खबर के कुछ देर बाद ही ऐसी खबरें सामने आने लगीं कि रजनीकांत शूटिंग में घायल हो गए हैं।


 

rajinikanth injured during man vs wild with bear grylls in karnataka
rajinikanth - फोटो : social media
बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक रजनीकांत घायल नहीं हुए हैं बल्कि शूटिंग में उन्हें कुछ मामूली खरोचें आईं हैं । रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स कर्नाटक के बांदीपुर बाघ अभयारण्य में शूटिंग कर रहे थे । रजनीकांत को चोट लगने को लेकर एक वन अधिकारी ने बताया, 'रजनीकांत अपना संतुलन खो बैठे और जिससे उनका टखना मुड़ गया। इसकी वजह से उनके हाथ पर और कोहनी के नीचे भी खरोंचें आई हैं।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Pics of Thalaivar Rajini during the shoot of ManVsWild with Bear Grylls.. #superstarrajinikanth #thalaivar #superstar #manvswild #rajinivswild #beargrylls #discoverychannel #bbc #tamilmovieindustry #kollywood #bollywood #tamilhits #tamilmemes #tamilwebseries #tamiltiktok #tamilfilm #tamilactor #legend

A post shared by Talentwood (@talentwoodventures) on

rajinikanth injured during man vs wild with bear grylls in karnataka
rajinikanth - फोटो : social media
वन अधिकारी ने आगे बताया कि खरोंचें ज्यादा नहीं हैं और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। रजनीकांत की इस शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह नीले रंग की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth injured during man vs wild with bear grylls in karnataka
bear grylls - फोटो : social media

खबरों की मानें तो 28 और 30 जनवरी को स्पेशल गेस्ट के साथ 6-6 घंटे शूट की अनुमति दी गई है। रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार के आने की उम्मीद है, जो इसी शो के लिए शूट करेंगे। शूटिंग की इजाजत सुल्तान बटेरी हाईवे और मेल्लाहल्ली, मुद्दर और कल्केरे रेंज के लिए दी गई है। वे नॉन टूरिज्म जोन में शूटिंग करेंगे, जो खास वन सुरक्षा के तहत होगी।

विज्ञापन
rajinikanth injured during man vs wild with bear grylls in karnataka
Bear Grylls, narendramodi - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इससे पहले बेयर ग्रिल्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ मिल चुका है। पीएम मोदी के एपिसोड को डिस्कवरी नेटवर्क के चैनलों पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में दिखाया गया था। उस एपिसोड के साथ पीएम मोदी ने पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन से जुड़ी बात पूरी दुनिया के सामने रखी थी। पीएम मोदी और ग्रिल्स का एपिसोड उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट के जंगलों में शूट किया गया था।

'Street Dancer 3D' पांच दिन में नहीं निकाल पाई बजट, 'Panga' की हालत तो और भी खराब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed