वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के पांचवे दिन का कलेक्शन आ गया है । इस फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी । युवाओं और डांस पर आधारित इस फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई थी । अब पांचवे दिन फिल्म ने सिर्फ 3 करोड़ रुपये की कमाई की है । ऐसे में फिल्म ने पांच दिनों में कुल 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है ।
'Street Dancer 3D' पांच दिन में नहीं निकाल पाई बजट, 'Panga' की हालत तो और भी खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पंगा' की बात करें तो इस फिल्म की कमाई हर दिन गिरती जा रही है । फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 2.7 करोड़ था । वहीं दूसरे दिन की कमाई 5.61 करोड़ रुपये हुई थी। तीसरे दिन फिल्म ने 6.6 करोड़ का कारोबार किया। वहीं चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.25 करोड़ ही रह गया । अब पांचवे दिन फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ रुपय ही कमाए । इस हिसाब से फिल्म ने अब तक कुल 17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता और जस्सी गिल हैं।
'पंगा' का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। भारत में 'पंगा' को 1450 और ओवरसीज में 450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म का बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है। कंगना की 'पंगा' कबड्डी खेल पर आधारित है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है।
TRP में सलमान के 'बिग बॉस 13' को फायदा से सेजल शर्मा की आत्महत्या तक, टीवी की हफ्ते की पांच खबरें