फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रजनीकांत को हुआ कोरोना' लिखकर ट्रोल हुए रोहित रॉय, फैंस से मांगनी पड़ी माफी

Sat, 06 Jun 2020 03:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 06 Jun 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth tested positive for corona Rohit Roy trolled after post this joke
रजनीकांत और रोहित रॉय - फोटो : Social Media

अभिनेता रोहित रॉय को साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत पर मजाक करना महंगा पड़ गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें लिखा था कि रजनीकांत को कोरोना हो गया। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स रोहित रॉय पर भड़क गए। मामला इतना बढ़ गया कि रोहित को माफी मांगनी पड़ी।

Rajinikanth tested positive for corona Rohit Roy trolled after post this joke
रोहित रॉय की पोस्ट - फोटो : Instagram

दरअसल रोहित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था। इसमें लिखा था कि 'रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब कोरोना को क्वारंटीन कर दिया गया है।' इसके साथ ही रोहित ने कैप्शन में लिखा,'आइए, कोरोना की ऐसी की तैसी कर दें। जब काम पर लौटें तो सुरक्षित रहें। अपने मास्क पहनकर रखिए और दिन में कई बार जितना संभव हो सके उतनी बार हाथ धोते रहें। वायरस हम पर तब तक हमला नहीं कर सकता, जब तक हम करने नहीं देंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Let’s beat the shit outa the corona!! Be safe when u get back to work! Wear your masks n keep washing n sanitizing several times a day, as much as possible... The virus can’t affect us unless WE LET IT ! #staysafe

A post shared by Rohit Bose Roy (@rohitroy500) on

Rajinikanth tested positive for corona Rohit Roy trolled after post this joke
रोहित रॉय - फोटो : Social Media

इस जोक को लिखने के बाद रजनीकांत के फैंस रोहित पर बरस पड़े। किसी ने लिखा शर्म करो रोहित तो कोई बोला ये मजाक बहुत भद्दा है। वहीं एक फैन ने लिखा कि हमारे यहां रजनीकांत की पूजा की जाती है। और वो रजनीकांत को कोरोना होने की बात सोच भी नहीं सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth tested positive for corona Rohit Roy trolled after post this joke
रोहित रॉय की पोस्ट - फोटो : Instagram

बवाल बढ़ता देख रोहित ने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों शांत हो जाइए। इतने रूखे मत बनिए। यह सिर्फ एक चुटकुला, एक मजाक है। और माफ करना, मुझे नहीं लगता कि यह बुरी नीयत से किया गया है। यह बिलकुल रजनी सर वाला जोक है और मेरा इरादा आप लोगों को हंसाने का था। कुछ कहने से पहले नीयत को समझिए। कम से कम मैंने आप लोगों को चोट पहुंचाने के लिए मजाक नहीं किया, जैसे कि आप लोग जानबूझकर मुझे चोट पहुंचाने के लिए संदेश लिख रहे हैं।'

विज्ञापन
Rajinikanth tested positive for corona Rohit Roy trolled after post this joke
रोहित रॉय - फोटो : Social Media

बता दें कि रोहित रॉय टेलीविजन का एक जाना- माना नाम हैं। उन्होंने देश में निकला होगा चांद और स्वाभिमान जैसे धारावाहिकों में काम किया है। रोहित इसके अलावा कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल जैसी फिल्मों में काम किया है। 

पर्यावरण दिवस पर सलमान खान ने यूलिया के साथ लगाई झाड़ू, स्वच्छ भारत का भी दिया संदेश

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed