शुक्रवार को लॉकडाउन के बीच पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधा रोपण करते हुए लोगों की कई तस्वीरें सामने आईं। साथ ही कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। बॉलीवुड सितारे भी इस खास दिन पर पीछे नहीं रहे। अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स ने पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को संदेश दिया। लेकिन इस खास मौके पर सलमान खान एक कदम आगे निकल गए।
पर्यावरण दिवस पर सलमान खान ने यूलिया के साथ लगाया झाड़ू, स्वच्छ भारत का भी दिया संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण दिवस के खास मौके पर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने पर्यावरण के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान का भी समर्थन किया है। वीडियो में सलमान पनवेल में अपने फॉर्महाउस पर झाड़ू से सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान के साथ यूलिया वंतूर और अन्य लोग भी सफाई करते दिख रहे हैं।
#SwachhBharat #WorldEnvironmentDay Music Credits: Mark Mothersbaugh
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
दरअसल महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आए निसर्ग तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया और इसका असर मुंबई में भी देखने को मिला। वहीं, सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में भी निसर्ग तूफान ने तबाही मचाई। इससे पहले यूलिया ने फॉर्महाउस में हुए नुकसान के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया साझा किए थे।
अक्षय कुमार ने भी दिया संदेश
अभिनेता अक्षय कुमार ने लोगों को पर्यावरण के लिए जागरुक करने के लिए सोशल मीडिया पर बेहद खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के कई सितारे अपनी परफॉर्मेंस के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे बता रहे हैं। इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा, 'भारत मां के लिए हम सबको एक साथ आना होगा'।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
संजय दत्त भी रहे आगे
अभिनेता संजय दत्त ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखा। उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आज हम जिस कठिन समय का सामना कर रहे हैं, वह हमारी जीवन शैली में बदलाव लाने के लिए प्रकृति का एक संदेश है। हमने पहले से ही बहुत नुकसान किया हुआ है, लेकिन हर एक की कोशिश हमारे पर्यावरण को सुरक्षित कर सकती है'।
फिल्म निर्माता अनिल सूरी का कोरोना से निधन, बड़े अस्पतालों ने भर्ती करने से किया था इंकार
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on