टीवी और हिंदी फिल्मों की निर्माता एकता कपूर की वेब सीरीज 'एक्सएक्सएक्स: अनसेंसर्ड' के दूसरे सीजन के एक एपिसोड ने इतना बवाल मचा रखा है कि इसकी शिकायत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक पहुंच गई है। इतना सब कुछ हो जाने के बाद एकता कपूर ने खुद को अज्ञातवास में डाल लिया है। वह इस वक्त मीडिया से बातचीत करने से इस कदर कतरा रही हैं कि वह अपने 6 जून यानी शनिवार को रिलीज होने वाले शो के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को खुद की बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी नजर नहीं आईं। बताया जा रहा है कि इस शो को लेकर शनिवार को एक और राउंड टेबल मीट होने वाली है जिसमें एकता उपस्थित होंगी। शुक्रवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भी यही बताया गया था कि एकता कपूर इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा होंगी।
अपने शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस से क्यों आखिरी वक्त पर दूर हुईं एकता कपूर, जानिए पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर की प्रवक्ता की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, एकता कपूर शनिवार को शोभा डे के साथ गुल पनाग, मालिनी अग्रवाल, गुरदीप कोहली और नंदिता दास की उपस्थिति में एक बहस का हिस्सा बनने जा रही हैं जिसमें नारी शक्ति और सच्चे रिश्तों पर बातचीत होगी। दूसरी तरफ उनके शो 'एक्सएक्सएक्स: अनसेंसर्ड 2' ने पूरे देश में हंगामा मचा रखा है। इसलिए सभी की नजर सिर्फ इस बात पर होंगी कि शनिवार को होने वाली इस बहस में एकता क्या बोलती हैं?
एकता कपूर के इस विवादित शो पर देश के कई हिस्सों से उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसकी शुरुआत टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आ चुके विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने की। उन्होंने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एकता कपूर और उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए उनके शो पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
यह बात और भी ज्यादा तब बढ़ गई जब कनफेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से शिकायत की। एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि यह वेब सीरीज केंद्रीय सुरक्षा बलों की छवि खराब कर रही है। लाखों जवान इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना फिल्मांकन का विरोध करते हैं। यह सीमाओं पर तैनात 24 लाख सेना एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों की वर्दी की गरिमा और उसके प्रतीक का सरासर अपमान है। इससे सेना का मनोबल टूटता है। एसोसिएशन ने इस अश्लील सीरीज पर तुरंत बैन लगाने की मांग की है।
इसके अलावा देश के कुछ और हिस्सों से भी इस सीरीज पर एफआईआर दर्ज करने की खबरें आ चुकी हैं। बता दें कि इस सीरीज के एक एपिसोड में सेना के एक जवान की पत्नी किसी पराए मर्द के साथ उसकी गैरमौजूदगी में शारीरिक संबंध स्थापित करती है। इतना ही नहीं वह महिला अपने पति की वर्दी अपने प्रेमी को पहनाती है और उसे बाद में फाड़ देती है। शिकायतकर्ताओं ने इसे सेना और उसकी वर्दी का अपमान बताया है।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स के विज्ञापन पर बोलीं पाकिस्तान की अभिनेत्री, 'जब मैं वीजे हुआ करती थीं...'