इन दिनों अमेरिका मुश्किल दौरा से गुजर रहा है। एक तरफ पूरे देश में कोरोना वायरस की महामारी है तो वहीं दूसरी को नस्लीय हिंसा भी देखने को मिल रही है। यह हिंसा अमेरिका के अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भड़की। इस हिंसा के बाद एक बार फिर से पूरी दुनिया में रंगभेद को लेकर चर्चा तेजी हो गई। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर बॉलीवुड सितारों ने भी दुख जाता, लेकिन बहुत से कलाकारों को आलोचना का सामना करवना पड़ा।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स के विज्ञापन पर बोलीं पाकिस्तान की अभिनेत्री, 'जब मैं वीजे हुआ करती थीं...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके पीछे की वजह बॉलीवुड कलाकारों द्वारा ब्यूटी प्रोडक्ट का विज्ञापन करना रहा। अब पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री माहिरा खान ने खुलासा किया है कि उन्होंने कभी भी ब्यूटी प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं किया है। माहिरा ने यह बात एक सोशल मीडिया यूजर के सवाल के जवाब में कही है। माहिरा खान बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आ चुकी हैं।
सोशल मीडिया यूजर ने माहिरा खान से ट्वीट पर सवाल करते हुए पूछा कि क्या वह किसी एक बॉलीवुड या पाकिस्तानी स्टार का नाम बता सकती हैं, जिसने कभी किसी फेयरनेस प्रोडक्ट के विज्ञापन में काम न किया हो? इस सवाल का जवाब देते हुए माहिरा खान ने कहा, 'जब मैं वीजे हुआ करती थीं तब से मेरे पास ऐसे तमाम ऑफर्स आ आए, लेकिन मैंने हमेशा इन्हें करने से इनकार किया है'।
Been refusing ever since I was a VJ till now. Never endorsed a skin lightening product. https://t.co/uGB1vPyaGX
माहिरा खान के इस ट्वीट पर उनके कई फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें माहिरा खान साल 2017 में आई शाहरुख खान की फिल्म रईस में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन शाहरुख खान के साथ माहिरा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
फिल्म रईस में माहिरा खान ने शाहरुख खान का पत्नी की किरदार किया था। आपको बता दें कि अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से जब से वहां हिंसा हुई तब से उस घटना पर कई फिल्मी सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
बाइस्कोप: लता मंगेशकर के इस गाने ने सुपरहिट करा दी थी कमल हासन की पहली फिल्म एक दूजे के लिए