बॉलीवुड की हिट मशीन कही जाने वाली नेहा कक्कड़ का जन्मदिन 6 जून को आता है। नेहा ने अपने सफर की शुरुआत 'इंडियन आइडल 2' में हिस्सा लेकर की थी। हालांकि इसमें वो जीत नहीं पाई थीं। फिर भी नेहा ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ती गईं। इस सफर में नेहा ने कभी दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन उन्होंने कई बार अपनी पुरानी जिंदगी और संघर्ष भरे दिनों का भी जिक्र किया है। नेहा के जन्मदिन पर आपको सुनाते हैं इस पैकेज में नेहा कक्कड़ के जिनके बिना अधूरा है बॉलीवुड...
Neha Kakkar Birthday: इन गानों के बिना अधूरी होगी आपकी प्लेलिस्ट, पार्टी को खुशनुमा बना देंगे नेहा के ये 10 गाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म- क्वीन (2014)
सॉन्ग- लंदन ठुमकदा
2014 में कंगना रनौत की फिल्म क्वीन रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही तो वहीं दूसरी ओर फिल्म का गाना 'लंदन ठुमकदा' करीबन सभी का फेवरेट ट्रैक हो गया। पार्टी से लेकर कार तक हर जगह इस ही गाने की धूम थी।
फिल्म- गब्बर इज बैक (2015)
सॉन्ग- आओ राजा
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गब्बर इज बैक 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में चित्रांगदा सिंह का आइटम नंबर 'आओ राजा' सुपरहिट हुआ था। गाने को यो यो हनी सिंह ने कंपोज किया था।
फिल्म- बार बार देखो (2016)
सॉन्ग- काला चश्मा
कटरीना कैफ और सिद्दार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म बार बार देखो 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म को ऑडियंस से मिक्स्ड रिएक्शन्स मिले थे। लेकिन फिल्म का गाना काला चश्मा सभी की जुबान पर चढ़ गया। लोगों की कॉलर ट्यून से लेकर रिंग टोन तक इस गाने ने बदल दी थी। पार्टी से लेकर कार तक, हर जगह यही गाना बजता था। आज भी अक्सर पार्टीज में इस गाने पर डांस करने में कोई हिचकिचाता नहीं है।
फिल्म- कपूर एंड सन्स (2016)
सॉन्ग- कर गई चुल
2016 में रिलीज हुई फिल्म कपूर एंड सन्स बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन फिल्म का गाना कर गई चुल सुपरहिट रहा। बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान थे।