बॉलीवुड सितारे विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने फैंस और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक कर रहे हैं। ऐसे में इन सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी खास तस्वीरें साझा की हैं।
World Environment Day 2020: सारा अली खान ने साझा की अनदेखी तस्वीरें, पहाड़ों के बीच घूमती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी चार तस्वीरें साझा की हैं। सारा की इन तस्वीरों में पहाड़ और हरियाली नजर आ रही है। अपनी पहली तस्वीर में सारा अली खान पहाड़ों के बीच में बैठी दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह हरियाली में धूप लेती हुई नजर आ रही हैं। सारा की तीसरी तस्वीर ढलते सूरज की है। वहीं चौथी तस्वीर में वह बारिश का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं।
इन तीनों तस्वीरों को साझा करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा, 'विश्व पर्यावरण दिवस'। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले सारा अली खान अपनी एक खास वीडियो की वजह से सुर्खियों में थीं। यह वीडियो उनके ट्रांसफॉर्मेशन लुक का था।
Happy World Environment Day 🌍 ☀️ 🏔 🌧 🌊❄️💟☮️💜🙏🏻
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
इस वीडियो में सारा अली खान के बचपन से लेकर अभी तक के सभी लुक दिखाई दिए। पहले सारा का वजन काफी बढ़ा हुआ था, लेकिन कड़ी मेहनत से उन्होंने अपनी बॉडी को बिल्कुल बदल दिया है। सारा का पुराना क्लिप मिलाकर इस वीडियो तैयार किया गया। सारा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'नमस्ते दर्शकों लॉकडाउन एडिशन। एपिसोड-2: सारा का सारा से लेकर सारा का आधा तक।'
इस वीडियो के अलावा सारा अली खान ने पार्ट वन का भी एक वीडियो साझा किया था। आपको बता दें कि सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सारा अली खान बहुत बार अपने वर्कआउट वीडियो भी साझा करती रहती हैं। सारा अली खान आखिरी बार फिल्म लव आजकल में नजर आई थीं।
पढ़ें: World Environment Day: अक्षय से लेकर जैकी श्रॉफ तक, इन सितारों ने लोगों को इस तरह बताया पर्यावरण संरक्षण