फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजीव कपूर के निधन से शोक में ये पाकिस्तानी अभिनेत्री, बोलीं- ‘समझ नहीं आ रहा क्या कहूं’

Wed, 10 Feb 2021 03:36 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 10 Feb 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actor Zeba Bakhtiar 'devastated' on learning of Rajiv Kapoor's death: 'I just don’t know what to say'
जेबा बख्तियार, राजीव कपूर - फोटो : instagram/zebabakhtiarofficial, neetu54

अभिनेता और निर्माता राजीव कपूर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 साल के थे। राजीव कपूर के निधन पर बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब पाकिस्तान की एक अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Pakistani actor Zeba Bakhtiar 'devastated' on learning of Rajiv Kapoor's death: 'I just don’t know what to say'
जेबा बख्तियार - फोटो : instagram/zebabakhtiarofficial

पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार को राजीव कपूर के निधन की खबर पर यकीन नहीं आ रहा है। जेबा हिंदी फिल्म हिना में मुख्य भूमिका में थीं। इसे राजीव कपूर ने प्रोड्यूस किया था। एक वेबसाइट से बात करते हुए जेबा ने कहा कि 'मुझे बिल्कुल समझ आ रहा है। मुझे नहीं पता कि क्या कहना है? मैं डब्बू (रणधीर कपूर) के संपर्क में हूं जो पिछले कुछ सालों से अपनी मां और भाई-बहनों को खोता जा रहा है।'

Pakistani actor Zeba Bakhtiar 'devastated' on learning of Rajiv Kapoor's death: 'I just don’t know what to say'
जेबा बख्तियार - फोटो : instagram/zebabakhtiarofficial

जेबा कहती हैं कि 'मैं राजीव कपूर के सीधे संपर्क में नहीं थे लेकिन उसके बारे में जब भी डब्बू से पूछा उसने हमेशा कहा कि वह ठीक है। 1991 में फिल्म हिना के दौरान की यादें साझा करते हुए जेबा ने कहा कि 'राजीव कपूर, चिम्पू, उन्हें हर कोई इसी नाम से बुलाता था। वह बहुत संवेदनशील और दयालु व्यक्ति थे। हिना के दौरान हमने काफी समय साथ बिताया। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actor Zeba Bakhtiar 'devastated' on learning of Rajiv Kapoor's death: 'I just don’t know what to say'
जेबा बख्तियार - फोटो : instagram/zebabakhtiarofficial

कौन है जेबा बख्तियार
बता दें कि जेबा बख्तियार को राज कपूर की खोज माना जाता है। ऋषि कपूर के साथ जेबा ने 1991 में फिल्म हिना से डेब्यू किया था। जेबा पाकिस्तान की रहने वाली हैं। राज कपूर उनकी खूबसूरती देख इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने जेबा को फिल्म हिना का ऑफर दिया। पहली ही फिल्म में उन्हें ऋषि कपूर के अपोजिट लीड रोल मिला। उसके बाद वह कुछ और फिल्मों में नजर आईं लेकिन उन्हें हिना से ही जाना जाता है। फिलहाल जेबा पाकिस्तान में रहती हैं और वहां के टीवी शोज में नजर आती हैं।

विज्ञापन
Pakistani actor Zeba Bakhtiar 'devastated' on learning of Rajiv Kapoor's death: 'I just don’t know what to say'
राजीव कपूर - फोटो : एएनआई

राजीव कपूर को नम आंखों से विदाई
कपूर खानदान में कुछ महीने पहले ही ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस दुख से परिवार अभी बाहर भी निकल नही पाया था कि राजीव कपूर परिवार को सदमा देकर चले गए। रणबीर कपूर ने चाचा राजीव कपूर को कंधा दिया और पूरे परिवार ने राजीव कपूर को नम आंखों से विदाई दी। राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed