{"_id":"6022a7d28ebc3e4c6179f1cb","slug":"sunny-leone-arrives-in-kerala-high-court-with-anticipatory-bail-application-actress-accused-for-not-working","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी अग्रिम जमानत अर्जी के साथ केरल उच्च न्यायालय पहुंचीं, लाखों रुपये ले काम न करने का है आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी अग्रिम जमानत अर्जी के साथ केरल उच्च न्यायालय पहुंचीं, लाखों रुपये ले काम न करने का है आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 10 Feb 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी द्वारा दायर धोखाधड़ी की शिकायत में अग्रिम जमानत की मांग को लेकर मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कंपनी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह लगभग 29 लाख रुपये का भुगतान स्वीकार करने के बाद 2019 में यहां उसके ‘वैलेंटाइन डे’ कार्यक्रम के लिए नयी आयीं। याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए आने की संभावना है।
2 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : instagram
याचिकाकर्ताओं- लियोनी उर्फ करनजीत कौर वोहरा, लियोनी के पति डैनियल वेबर और एक अन्य व्यक्ति- ने अर्जी में कहा है कि वे निर्दोष हैं और जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं तथा उनके खिलाफ कोई आपराधिकता मामला नहीं बनता। याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा है कि ‘‘यदि उन्हें गिरफ्तार करके रिमांड में लिया गया तो उन्हें अपूरणीय क्षति होगी।’’ लियोनी से गत तीन फरवरी को तिरुवनंतपुरम में कोच्चि अपराध शाखा के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की गई थी।
3 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
लियोनी ने कहा कि उन्हें तभी पता चला कि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग किया है और उन्हें तथ्यों और परिस्थितियों से अवगत कराया है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने उनके और शिकायतकर्ता के बीच लेन-देन करने वाले दस्तावेज भी सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : instagram
यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता, शियाज ने उनसे मुआवजे के रूप में दो करोड़ रुपये की मांग की है। कार्यक्रम आयोजकों ने जहां एक ओर कहा कि लियोनी उनके कार्यक्रम के लिए नहीं आयीं, वहीं लियोनी ने कहा कि वह दो बार आईं लेकिन कार्यक्रम नहीं हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
sunny leone
- फोटो : instagram
हालांकि कार्यक्रम कई बार स्थगित करना पड़ा था, लेकिन कार्यक्रम अंत में कोच्चि के पास अंगमाली में एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया था। फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में काम कर चुकी लियोनी ने कथित तौर पर कहा कि कार्यक्रम आयोजकों द्वारा कार्यक्रम कई बार पुनर्निर्धारित किया गया था और 12 लाख रुपये की शेष राशि अभी भी बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।