{"_id":"6024d3c48ebc3ee9631f1e57","slug":"rajiv-kapoor-never-got-married-again-after-divorce-brother-rishi-kapoor-mentioned-him-in-his-autobiography","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी को तलाक देकर सारी जिंदगी अकेले रहे राजीव कपूर, ऋषि कपूर ने अपनी किताब में किया था कई बातों का जिक्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी को तलाक देकर सारी जिंदगी अकेले रहे राजीव कपूर, ऋषि कपूर ने अपनी किताब में किया था कई बातों का जिक्र
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजीव कपूर, ऋषि कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन ने एक बार फिर कपूर परिवार को गहरा सदमा दे दिया। राजीव कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता थे जिन्हें दुनिया सामान्य अभिनेता के तौर पर नहीं बल्कि कपूर परिवार के बेटे की तरह देखती थी। दर्शकों को उम्मीद थी कि अपने दादा, पिता और भाईयों की तरह राजीव कपूर भी इंडस्ट्री पर राज करने आए हैं, लेकिन अपने परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह राजीव कभी वो सफलता हासिल नहीं कर पाए। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का मानना था कि राजीव के अंदर प्रतिभा थी, लेकिन वो अपनी वास्तविक क्षमता कभी पहचान नहीं पाए।
2 of 5
ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऋषि कपूर अपने छोटे भाई राजीव कपूर के काफी करीब थे। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी में राजीव कपूर का कई बार जिक्र किया था। अपनी किताब 'खुल्ल्म खुल्लाः ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' में राजीव कपूर के बारे में बहुत ही अच्छी बातें लिखी गई थी। ऋषि कपूर ने लिखा था, 'मैं चिंपू यानी राजीव कपूर के बारे में बहुत चिंता करता हूं और दुखी महसूस करता हूं की वो कभी भी अपनी वास्तविक क्षमता का एहसास नहीं कर पाया। वो हम सबमें सबसे प्रतिभावान इंसान है'।
3 of 5
राजीव कपूर
राजीव कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1983 में आई फिल्म 'एक जान हैं हम' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान मिली थी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से। ये उनके करियर की इकलौती हिट फिल्म थी। उन्होंने अपने 10 साल के करियर में केवल 13 फिल्में की थी जिनमें 12 फिल्में फ्लॉप रही थीं। वहीं उनकी हिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की सफलता का श्रेय भी फिल्म की अभिनेत्री मंदाकिनी को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजीव कपूर
- फोटो : Instagram
राजीव कपूर का फिल्मी सफर अच्छा नहीं रहा और निजी जिंदगी भी उनकी दुख में ही कटी। राम तेरी गंगा मैली के बाद राजीव और उनके पिता राज कपूर के रिश्ते में कड़वाहट आ गई थी। राजीव का मानना था कि उनके पिता ने उन्हें सही तरीके से लॉन्च नहीं किया था। साल 2001 में राजीव ने आरती सभरवाल से शादी की थी, लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी में वो कभी खुश नहीं रहे। शादी के दो साल पूरे होने से पहले ही आरती और राजीव ने तलाक ले लिया।
विज्ञापन
5 of 5
परिवार संग राजीव कपूर
- फोटो : Bollywood
राजीव का शादी से मन कुछ ऐसा उठा की उन्होंने सारी जिंदगी फिर कभी शादी नहीं की। हालांकि बिना जीवनसाथी के भी राजीव शायद कभी अकेले नहीं पड़े। राजीव अक्सर कपूर परिवार की पार्टी और फंक्शन में सबके साथ नजर आते थे। रणधीर और ऋषि दोनों ही अपने छोटे भाई राजीव से बेहद लगाव रखते थे। ऋषि के निधन से रणधीर टूट गए थे, लेकिन तब उनके भाई राजीव उन्हें सहारा देने को लिए मौजूद थे। वहीं जब राजीव भी उन्हें छोड़कर चले गए तो रणधीर एकदम अकेले पड़ गए। हालांकि करीना ने चाचा राजीव की तस्वीर साझा करते हुए सबको बताया था कि 'टूटे हैं, लेकिन फिर भी मजबूत हैं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।