फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 महीने में दो भाइयों की मौत से टूटे रणधीर कपूर, राजीव का पार्थिव शरीर लेकर अस्पताल से रोते हुए निकले, देखें तस्वीरें

Tue, 09 Feb 2021 05:11 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 09 Feb 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Kapoor passes away: Randhir Kapoor broken from death of two brothers in 7 months
रणधीर कपूर - फोटो : Instagram

अभिनेता राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने चेंबूर के इलेक्स अस्पताल में अंतिम सांसें ली। वह 58 वर्ष के थे। उन्हें थोड़ी देर पहले दिल का दौरा पड़ा और जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे। 



 
Rajiv Kapoor passes away: Randhir Kapoor broken from death of two brothers in 7 months
रणधीर कपूर - फोटो : Instagram

बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक होते ही उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें पास के अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही राजीव कपूर की मौत हो गई। अपने भाई के इस दुनिया के जाने की खबर मिलते ही रणधीर कपूर बुरी तरह टूट गए। उनकी बेहद इमोशनल तस्वीरें सामने आई हैं। 



 
Rajiv Kapoor passes away: Randhir Kapoor broken from death of two brothers in 7 months
रणधीर कपूर - फोटो : instagram

भाई राजीव का जाना रणधीर कपूर के लिए बेहद दुखद है।  दरअसल, उन्हें 7 महीने पहले ही अपने एक और भाई ऋषि कपूर को खोया है। बीते वर्ष 30 अप्रैल को भाई ऋषि कपूर का ही निधन हुआ था। वह कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajiv Kapoor passes away: Randhir Kapoor broken from death of two brothers in 7 months
रणधीर कपूर - फोटो : instagram

रणधीर कपूर ने बहुत सदमे में ये जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने कहा, “मैंने अपने सबसे छोटा भाई राजीव को खो दिया है। चिकित्सकों ने बहुत कोशिश की पर वे उन्हें बचा नहीं सके।” राजीव कपूर ने फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रही।

विज्ञापन
Rajiv Kapoor passes away: Randhir Kapoor broken from death of two brothers in 7 months
रणधीर कपूर - फोटो : Instagram

राजीव कपूर के निधन ने परिवार और बॉलीवुड को बड़ा सदमा दे दिया। कपूर खानदान ने इससे पहले भी अपने परिवार के कई सदस्य खोए हैं। रणबीर कपूर अपनी मां नीतू के साथ और करिश्मा कपूर अपनी मां बबीता के साथ अंतिम संस्कार के लिए पहुंच गई हैं। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने श्रद्धांजलि दी। नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'RIP'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed