सब्सक्राइब करें

डायरेक्टर नहीं हीरो बनना चाहते थे हिरानी, हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 14 Jan 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
rajkumar hirani accused sexual harassment actually want to became an actor
Rajkumar Hirani - फोटो : Amar Ujala

मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उनका यौन शोषण हुआ था। राजकुमार हिरानी पर आरोप लगने के बाद ना केवल बॉलीवुड बल्कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स हैरान हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर हिरानी की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Trending Videos
rajkumar hirani accused sexual harassment actually want to became an actor
Rajkumar Hirani - फोटो : file photo

56 वर्षीय राजकुमार हिरानी के पिता सिंध (अब पाकिस्तान) के रहने वाले थे, जो कि एक टाइपिंग स्कूल चलाते थे। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त वो भारत आ गए। राजकुमार हिरानी के माता-पिता चाहते थे कि वो चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई करें लेकिन उनका रुझान तो थियेटर की ओर था। हिरानी भले ही पिता के काम में हाथ बंटाते थे लेकिन मन तो एक्टिंग की ओर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumar hirani accused sexual harassment actually want to became an actor
Rajkumar Hirani - फोटो : Amar Ujala

राजकुमार हिरानी के पिता ने उनकी रुचि को देखते हुए मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में दाखिला करवा दिया। एक्टिंग स्कूल में हिरानी का मन नहीं लगा तो वो वापस नागपुर चले आए। जिसके बाद वो फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, पुणे पहुंचे। तब तक यहां एक्टिंग का कोर्स बंद हो गया था, ऐसे में हिरानी ने एडिटिंग का कोर्स किया। उन्हें विज्ञापन में काम मिलने लगा। हिरानी ने फेविकोल के विज्ञापन में एक्टिंग भी की थी।

rajkumar hirani accused sexual harassment actually want to became an actor
Munna Bhai MBBS - फोटो : file photo

1994 में राजकुमार हिरानी ने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942 ए लव स्टोरी और 1998 में करीब के प्रोमो के लिए काम किया। साल 2000 में मिशन कश्मीर और 2001 में तेरे लिए के लिए एडिटिंग की, लेकिन उनका असली सफर 2003 में शुरू हुआ। उनके निर्देशन में बनीं पहली फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस आई। संजय दत्त और अरशद वारसी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। पहली ही फिल्म से राजकुमार हिरानी छा गए। मुन्नाभाई एमबीबीएस को कई अवॉर्ड मिले।

विज्ञापन
rajkumar hirani accused sexual harassment actually want to became an actor
lage raho munnabhai - फोटो : file photo

2006 में राजकुमार हिरानी मुन्नाभाई एमबीबीएस का अगला भाग लगे रहो मुन्नाभाई लेकर आए। इस फिल्म से एक एक बार फिर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी पर्दे पर नजर आई। ये फिल्म भी सुपरहिट रही। राजकुमार हिरानी अपनी फिल्मों पर काफी रिसर्च करते हैं ऐसे में एक फिल्म के बाद उनकी अगली फिल्म में वक्त लगता है। इसके 3 साल बाद वो लौटे और साल 2009 में फिल्म 3 इडियट्स लेकर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed