Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Rajkumar Hirani Birthday: Know About 3 Idiots Sanju movie fame Director career movies and life story
{"_id":"673c63c410093c3b700c9c66","slug":"rajkumar-hirani-birthday-know-about-3-idiots-sanju-movie-fame-director-career-movies-and-life-story-2024-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkumar Hirani: राजामौली हैं फैन, करण जौहर को होती है जलन; जानें हिरानी के बारे में क्या कहते हैं ये निर्देशक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajkumar Hirani: राजामौली हैं फैन, करण जौहर को होती है जलन; जानें हिरानी के बारे में क्या कहते हैं ये निर्देशक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 19 Nov 2024 05:29 PM IST
सार
मशहूर निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी कल 20 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। राजकुमार हिरानी ने कई फिल्में बनाई हैं और दिलचस्प बात है कि अब तक उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में क्या सोचते हैं इंडस्ट्री के अन्य लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक?
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार हिरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी का कल बुधवार 20 नवंबर को जन्मदिन है। उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके, संजू और डंकी जैसी चर्चित फिल्मों की सौगात प्रशंसकों को दी है। ड्रामा, इमोशंस और कॉमेडी की खुराक से भरपूर हिरानी की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच अलग उत्साह देखा जाता है। सिर्फ दर्शक ही नहीं, सिनेमा जगत के कई नामी निर्माता-निर्देशक भी उनकी प्रतिभा के कायल हैं।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर को होती है ईर्ष्या
करण जौहर खुद मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। फिल्मों को लेकर राजकुमार हिरानी के जो आइडिया होते हैं, करण जौहर उनके कायल हैं। निर्देशक के बारे में करण जौहर का कहना है, 'मुझे उनसे ईर्ष्या होती है। यह असल में जलन नहीं है, ईर्ष्या है। मैं कुछ मामलों में राजकुमार हिरानी से ईर्ष्या करता हूं। मैं कभी भी वह नहीं कर पाया, जो वे करते हैं। उनकी फिल्मों में शानदार आइडिया होते हैं। शायद मेरे पास वह क्षमता नहीं है। जिस तरह की फिल्में वे बनाते हैं, मैं भी जरूर बनाना चाहूंगा। उनके पास मजबूत स्क्रिप्ट हैं। बस उम्मीद कर सकता हूं कि मुझे भी वैसी स्क्रिप्ट मिलें'।
हिरानी के प्रशंसक हैं राजामौली
सिनेमा के बाहुबली निर्देशक राजामौली तो राजकुमार हिरानी के फैन हैं। अपनी फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' (2015) के प्रमोशन के दौरान राजामौली ने कहा था कि वे राजकुमार हिरानी की फिल्मों के कायल हैं। वे उनके फैन हैं। हिरानी जिस तरह से फिल्मों बनाते हैं, उस तरीके से वे एक सीन भी नहीं बना सकते'।
Kim Kardashian: किम कार्दशियन ने एलन मस्क के रोबोट के साथ खेला खेल, जानिए आगे क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार हिरानी-अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग कश्यप की नजर में बहादुर हैं हिरानी
अनुराग कश्यप का कहना है कि उनकी नजर में राजकुमार हिरानी एक बहादुर फिल्म निर्माता हैं। अनुराग कश्यप के मुताबिक, 'आमतौर पर हम फिल्म निर्माता अपने विषय को इतना मार्मिक साबित करने में लग जाते हैं कि दर्शकों के लिए वह कम प्रभावशाली हो जाता है। लेकिन राजकुमार हिरानी ने ऐसा नहीं किया'।
Geetanjali Mishra: 'हप्पू की उलटन पलटन' में हुई नई रज्जो की एंट्री! नए तेवर के साथ नजर आईं गीतांजलि मिश्रा
विज्ञापन
5 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : एक्स
क्या कहते हैं जावेद अख्तर?
लोकप्रिय गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर पर भी राजकुमार हिरानी की फिल्मों का जादू चलता है। उनका कहना है, 'मैं राजकुमार हिरानी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। वह वाकई अच्छा काम करते हैं। मैं हमेशा एक बात कहता हूं कि अच्छी फिल्में बनाने के लिए आपको न सिर्फ एक अच्छा निर्देशक या लेखक होना चाहिए, बल्कि एक अच्छा इंसान भी होना चाहिए, जो कि हिरानी हैं'।
Keerthy Suresh: जब दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने छोड़ी एक बड़ी फिल्म, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।