पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sikandar: ईद के साथ होली भी मनाएंगे 'सिकंदर', सलमान खान-रश्मिका मंदाना ने पूरी की दो धमाकेदार गानों की शूटिंग

Tue, 19 Nov 2024 05:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 19 Nov 2024 05:05 PM IST
सार

साजिद नाडियाडवाला, एआर मुरुगादॉस और संगीतकार प्रीतम ने पहले ही 'सिकंदर' के लिए दो संभावित चार्टबस्टर ट्रैक तय कर लिए हैं, जिसकी शूटिंग सलमान खान और रश्मिका मंदाना पूरी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan rashmika mandanna shoots pritam song holi and eid two dance track for AR Murugadoss film sikandar
सलमान खान, रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान ईद 2025 के दौरान साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर शानदार वापसी के लिए कमर कस रहे हैं। यह फिल्म वर्तमान में हैदराबाद में मैराथन शूटिंग शेड्यूल के बीच में है, जिसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज और शरमन जोशी हैं। लगभग 50 प्रतिशत फिल्मांकन पूरा होने के साथ टीम का लक्ष्य जनवरी 2025 तक पोस्ट प्रोडक्शन भी पूरा करना है।

Salman Khan rashmika mandanna shoots pritam song holi and eid two dance track for AR Murugadoss film sikandar
सलमान खान-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

दो डांस नंबर हुए शूट
वहीं, अब इस फिल्म के बारे में नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला, एआर मुरुगादॉस और संगीतकार प्रीतम ने पहले ही सिकंदर के लिए दो संभावित चार्टबस्टर ट्रैक तय कर लिए हैं। बताया गया है कि 'सिकंदर' एक उत्सव है और सलमान, साजिद और मुरुगादॉस साफ तौर पर ईद 2025 रिलीज के लिए एक उत्साहित एल्बम के साथ आना चाहते हैं। महीने की शुरुआत में सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने सिकंदर के लिए ईद और होली के बैकग्राउंड पर सेट दो डांस नंबर शूट किए हैं।

Salman Khan rashmika mandanna shoots pritam song holi and eid two dance track for AR Murugadoss film sikandar
सलमान खान-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

चार्टबस्टर बनेंगे दोनों गाने?
आगे बताया गया कि ये दोनों ट्रैक अलग-अलग रोमांच का वादा करते हैं। इनमें से एक ईद-थीम वाली कव्वाली और दूसरा गाना होली से प्रेरित है, जिसमें प्रेम की भावनाएं दिखाई जाएंगी। दोनों गानों के तुरंत चार्टबस्टर होने की उम्मीद है, क्योंकि सेट पर हर कोई शूटिंग के दौरान थिरक रहा था। सलमान को भी लगता है कि दोनों रचनाएं प्रीतम की सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से हैं। सिकंदर की पूरी टीम एक ऐसा एल्बम बनाने को लेकर आश्वस्त है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan rashmika mandanna shoots pritam song holi and eid two dance track for AR Murugadoss film sikandar
सलमान खान-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna, beingsalmankhan

दो और गानों की जल्द होगी शूटिंग
फिल्म सिर्फ इसके संगीत के बारे में नहीं है। दो बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस पहले ही फिल्माए जा चुके हैं, आने वाले हफ्तों में दो और सीक्वेंस की योजना बनाई गई है। सिकंदर के एक्शन में एक नया मोड़ है और दर्शकों को एक रोमांचक उम्मीद है। जब साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को विजुअल्स के साथ पेश करने का फैसला किया है। इन दो डांस नंबरों के अलावा, दो और गानों पर काम काम चल रहा है, जिसमें एक रोमांटिक नंबर भी शामिल है। सिकंदर के बाकी गाने जनवरी में शूट किए जाएंगे।

विज्ञापन
Salman Khan rashmika mandanna shoots pritam song holi and eid two dance track for AR Murugadoss film sikandar
सलमान खान-सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

अगले साल ईद पर रिलीज होगी फिल्म
'सिकंदर' सलमान खान और निर्देशक एआर मुरुगादॉस की पहली फिल्म है। दोनों मिलकर एक एक्शन ड्रामा फिल्म बना रहे हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना, सत्यराज और काजल अग्रवाल भी हैं। फिल्म की शूटिंग जून 2024 में मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्म में अभिनेता शरमन जोशी भी हैं। यह एक्शन से भरपूर फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है, जिसकी शूटिंग दिसंबर 2024 तक पूरी करने की योजना है। सिकंदर' को खत्म करने के बाद सलमान खान जनवरी या फरवरी 2025 के आसपास एटली के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed