{"_id":"5adaed974f1c1b5d098b5b69","slug":"rajkumar-hirani-confirms-ranbir-kapoor-sanju-teaser-release-on-april-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL मैच के दौरान इस फिल्म का टीजर नहीं रिलीज करेंगे रणबीर कपूर, जान लें क्या है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IPL मैच के दौरान इस फिल्म का टीजर नहीं रिलीज करेंगे रणबीर कपूर, जान लें क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी आगामी फिल्म 'संजू' के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म की तस्वीरें सेट से लीक हुई थीं। जिसमें रणबीर कपूर बिल्कुल संजय दत्त की तरह ही लग रहे थे। राजकुमार हिरानी की फिल्मों का सभी को ही इंतजार होता है ऐसे में काफी समय से इसके टीजर का इंतजार किया जा रहा था।
2 of 4
राजकुमार हिरानी
- फोटो : BBC
राजकुमार हिरानी ने बताया कि फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को सुबह रिलीज किया जाएगा। इससे पहले खबरें आई थीं कि फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को आईपीएल मैच के दौरान रिलीज किया जाएगा लेकिन हिरानी ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि 'जहां तक मैं समझता हूं, हम इसे मैच से पहले ही लॉन्च कर रहे हैं। हम इसे 24 अप्रैल को सुबह लॉन्च करेंगे और शाम को यह मैच के दौरान दिखाया जाएगा।'
3 of 4
ranbir kapoor
राजकुमार हिरानी ने यह जानकारी व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक सत्र के दौरान दी। फिल्म 'संजू' से रणबीर कपूर के फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा स्थापित होने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'वह हमेशा से सुपरस्टार हैं और मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ranbir kapoor
संजय दत्त की बायोपिक का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म की दीवानगी लोगों में कितनी है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस फिल्म ने डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचकर 110 करोड़ कमा लिए हैं। 'संजू' 29 जून को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।