{"_id":"5b61852a4f1c1bc57a8b79e7","slug":"rajkumar-rao-and-shraddha-kapoor-starrer-film-stree-new-song-milegi-milegi-teaser-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्त्री‘ के साथ मिलकर ये क्या कह रहे हैं राजकुमार राव, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्त्री‘ के साथ मिलकर ये क्या कह रहे हैं राजकुमार राव, वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री‘ काफी चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। रिलीज होते ही 'स्त्री‘ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब तक फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 22 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब फिल्म के मेकर्स ने 'स्त्री‘ का पहला गाना जल्द रिलीज करने का फैसला किया है।
दरअसल फिल्म का पहला गाना ‘मिलेगी मिलेगी तुझे भी मिलेगी’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर डांस करते नजर आ रहे हैं। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि ‘मिलेगी मिलेगी तुझे भी मिलेगी’ गाने में इन दोनों स्टार का डांस मूव कर किसी के दिल को जीत लेंगे। बात करेंगे गाने की अन्य चीजों की तो इस गाने को सचिन-जिगर ने कम्पोज किया है,जबकि गाना मीका सिंह ने गाया है।
‘मिलेगी मिलेगी तुझे भी मिलेगी’ गाने के टीजर को एक्टर राजकुमार राव ने अपने ऑफिशिल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। टीजर को ट्वीट करते हुए राजकुमार ने लिखा- 'मिलेगी मिलेगी तुम्हें भी मिलेगी पर आज नहीं।' आपको बता दें कि फिल्म 'स्त्री' में चुड़ैल का रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कर रही हैं। बीते दिनों उनका चुड़ैल का लुक सामने आया था। नए लुक में श्रद्धा कपूर एकदम डरावनी नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर का लुक हॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कॉन्ज्यूरिंग' की नन से प्रेरित है।
Milegi Milegi tumhe bhi Milegi, par aaj nahi #KalMilegi!j@ShraddhaKapoor #DineshVijan @amarkaushik @TripathiiPankaj @Aparshakti @nowitsabhi @MikaSingh @sachinjigarlive #VAYU @maddockfilms #D2RFilms @KrishDK @RajnDK @JioCinema @TSeries pic.twitter.com/AYzCFftwpp
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) August 1, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश विजान की इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देगी। वहीं बात करें 'स्त्री' की कहानी की तो यह फिल्म कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। वह चुड़ैल रात को गांव के लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती और जो भी दरवाजा खोलता उसकी मौत हो जाती थी। इसके बाद उस भूतिया चुड़ैल के साये से बचने के लिए लोगों ने अपने घर की दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया। फिल्म 'स्त्री' 31 अगस्त हो रिलीज होगी।